7TH PAY COMMISSION: केंद्रीय कर्मचारियों की खुशी का नहीं ठिकाना, जल्द मिलेगा अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर

केंद्रीय कर्मचारियों को अब जल्द ही अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का लाभ मिलने जा रहा है, जो राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी। उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के खाते में डीए एरियर के करीब 2 लाख 18 हजार रुपये आएंगे। 
7TH PAY COMMISSION: केंद्रीय कर्मचारियों की खुशी का नहीं ठिकाना, जल्द मिलेगा अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर  

नई दिल्ली, 12 सितम्बर , 2023 : उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में एक बार फिर से मानसूनी बारिश ने लोगों का जीना हराम कर दिया है, जिससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर सितंबर महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही जबरदस्त साबित होने जा रहा है।

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एक साथ दो बड़ी सौगातें देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही अब महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी के साथ-साथ अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है।

इससे करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को बंपर फायदा मिलने की संभावना है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 30 सितंबर तक का दावा किया जा रहा है।

डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी

केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी करके बंपर गिफ्ट देने वाली है, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होगी। सरकार डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा होना संभव माना जा रहा है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा।

इससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार, डीए में सालाना दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं।

मार्च में जो डीए बढ़ाया गया था,उसकी दरें 1 जनवरी से प्रभावी की गईं। अगर अब डीए में इजाफा किया जाता है तो बखूबी दरें जुलाई 2023 से लागू की जानी संभव मानी जा रही हैं।

डीए एरियर पर मिलेगी गुड न्यूज

केंद्रीय कर्मचारियों को अब जल्द ही अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का लाभ मिलने जा रहा है, जो राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी। उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के खाते में डीए एरियर के करीब 2 लाख 18 हजार रुपये आएंगे।

दरअसल, सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर नहीं दिया था, जिसकी वजह कोरोना वायरस संक्रमण काल बताया था।

Share this story