सामने आई बजाज पल्सर NS200 की ऑन-रोड कीमतें, जानिये आपके शहर में क्या है इसका रेट

बजाज (Bajaj) ने हाल ही में अपनी पल्सर एनएस (Pulsar NS) रेंज को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। 
सामने आई बजाज पल्सर NS200 की ऑन-रोड कीमतें, जानिये आपके शहर में क्या है इसका रेट  
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

कंपनी ने इसकी कीमतें भी अपडेट की हैं। बजाज की नई पल्सर NS200 में अब स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर्स और बहुत कुछ मिलता है। अगर आप इसे खरीदने के इच्छुक हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी ऑन-रोड कीमतें जान लेनी चाहिए। आइए देश के 10 बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, पुणे, नवी मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और चंदीगढ़ में बजाज पल्सर NS की ऑन-रोड कीमतें जानते हैं।

शहर ऑन-रोड कीमत
मुंबई 1,87,523
बैंगलोर 2,02,324
दिल्ली 1,82,800
पुणे 1,87,523
नवी मुंबई 1,87,465
हैदराबाद 1,89,097
अहमदाबाद 1,79652
चेन्नई 1,85,949
कोलकाता 1,85,949
चंदीगढ़ 1,85,891

जैसा कि ऊपर चार्ट में देखा जा सकता है कि बजाज पल्सर NS200 की कीमत बैंगलोर में सबसे अधिक और अहमदाबाद में सबसे कम हैं। हालांकि, ये कीमतें आपके स्थानीय डीलरशिप पर थोड़ी अलग हो सकती हैं। इसलिए आपको खरीदारी करने से पहले शोरूम से उचित डिटेल्स प्राप्त कर लेनी चाहिए।

आपको बता दें कि अपडेटेड पल्सर NS200 की कीमत लगभग 1,57,427 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रुपये है। इसकी कीमतें पहले से 8,000 ज्यादा हैं। यह थंडर-साइज वाले एलईडी डीआरएल के साथ एक नया एलईडी हेडलाइट, SMS और कॉल डिटेल्स के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एक नया कंसोल और बहुत कुछ प्रदान करता है।

बजाज ने 2024 पल्सर NS200 में वही डिजाइन, इंजन, हार्डवेयर और बिट्स देखने को मिलती है। यह अभी भी स्पोर्टी और बोल्ड दिखती है। यह यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और डुअल-चैनल ABS के साथ डुअल डिस्क के साथ आती है। बजाज पल्सर NS200 का मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V से है।

Share this story