Mahindra XUV300 Facelift: जानिए कब लॉन्च होगी, क्या होंगे नए फीचर्स और कितनी होगी कीमत?

महिंद्रा कुछ समय से XUV300 के मिड-लाइफ अपडेटेड मॉडल का ‘टेस्टिंग कर रही है, जिसके स्पाई शॉट्स कई बार सामने आ चुके हैं। 
Mahindra XUV300 Facelift: जानिए कब लॉन्च होगी, क्या होंगे नए फीचर्स और कितनी होगी कीमत?
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

स्पाई शॉट्स से सब-फोर-मीटर एसयूवी के कुछ स्पेशल अपडेट्स का पता चलता है। फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च के समय ADAS सेफ्टी फीचर्स मिल सकता है। हाल ही में अपडेटेड मॉडल की लॉन्च टाइमलाइन खुलासा हुआ है। बता दें कि XUV300 की बुकिंग हाल ही में बंद कर दी गई है। 

महिंद्रा अगले फाइनेंशियल इयर की पहली तिमाही में भारत में XUV300 फेसलिफ्ट की कीमतों की घोषणा करने के लिए तैयार है। पिछले महीने कंपनी ने पुष्टि की थी कि अपडेटेड वैरिएंट के लिए रास्ता बनाने के लिए मॉडल का उत्पादन कम कर दिया गया है। नई XUV300 कई एडवांस फीचर्स से लोड होगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

एक्सटीरियर में मिलेंगे ये अपडेट्स

कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई 2024 XUV300 में नए फ्रंट और रियर बंपर, एक अपडेटेड हेडलैंप सेटअप, न्यू एलईडी टेललाइट्स, टेलगेट पर एलईडी लाइट बार और नए अलॉय व्हील्स का एक सेट मिलने की उम्मीद है।

इंटीरियर अपडेट्स क्या होंगे?

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और एक नया गियर लीवर मिलने की संभावना है। इसके अलावा ADAS सुइट भी ऑफर के लिए उपलब्ध हो सकता है। इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन में कोई बदलाव होने की संभावना है।

Share this story