MG जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है एक नई इलेक्ट्रिक कार, टाटा टियागो EV को देगी टक्कर

एमजी मोटर (MG Motor) ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक कार का पेटेंट कराया है। जिसकी एक फोटो भी सामने आई है। 
MG जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है एक नई इलेक्ट्रिक कार, टाटा टियागो EV को देगी टक्कर
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

इसका डिजाइन काफी हद तक पहली जनरेशन मारुति स्विफ्ट से मिलता दिख रहा है। कंपनी ने इसे बिंगो ईवी (Bingo EV) का नाम दिया है। माना जा रहा है कि इसका मुकाबला टाटा टियागो EV से होगा। बता दें कि MG मोटर्स इंडिया और JSW के बीच साझेदारी हुई है। ये जॉइंट वेंचर हर 4 से 6 महीने के अंदर एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि ये इसी का हिस्सा है।

MG बिंगो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बिंगो हैचबैक को कंपनी पहले से ग्लोबल मार्केट में बेच रही है। इसमें चीन और इंडोनेशिया जैसे बाजार शामिल है। कॉमेट के अगल बिंगो एक 5-डोर वाली हैचबैक है, जिसमें कर्व सरफेस और प्रीमियम टच देखने को मिलता है। इसके इंटीरियर में कॉमेट EV से कई एलिमेंट लिए जा सकते हैं। इनमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल-स्क्रीन सेटअप, स्टीयरिंग व्हील और अन्य कंट्रोल बटन शामिल हैं।

इसमें अंदर की तरफ क्रोम टच और सॉफ्ट बिट्स भी हैं, जो कार को प्रीमियम बनाती है। यह कॉमेट EV और अपकमिंग क्लाउड EV के समान ही GSEV (ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल) बोर्न-ईवी प्लेटफॉर्म शेयर करती है। बिंगो अपनी 3,950mm लंबाई के साथ टियागो से थोड़ा बड़ा है। अपने बोर्न-ईवी प्लेटफॉर्म की बदौलत, इसमें फ्लैट फ्लोर सहित केबिन रूम बड़ा मिलेगा।

बिंगो के एंट्री-लेवल में 17.3kWh की बैटरी और 41hp की मोटर मिलती है। चीन के CLTC साइकिल पर इस वैरिएंट की रेंज लगभग 203km है। टॉप-स्पेक बिंगो में बड़ी 31.9kWh की बैटरी और 68hp की मोटर है जो 333km (CLTC) की रेंज के लिए अच्छी है।

इसके लोअर-स्पेक टियागो EV में 250km की MIDC रेंज के साथ 19.2kWh की बैटरी और 61hp की मोटर है। लंबी दूरी के वर्जन में 24kWh का पैक है जिसकी रेंज 315km (MIDC) है, जो 75hp की मोटर को पावर देता है।

Share this story