इस कंपनी की कारों की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, इस एसयूवी मॉडल ने मचाया धमाल!

हुंडई मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी मई 2024 सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। पिछले महीने कंपनी को डोमेस्टिक मार्केट में 1.13% की मामूली ईयरली ग्रोथ मिली।
इस कंपनी की कारों की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, इस एसयूवी मॉडल ने मचाया धमाल!
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली 

हालांकि, एक्सपोर्ट सेल्स के आंकड़े बेहतर रहे। हुंडई ने पिछले महीने ओवरऑल 63,551 यूनिट बेचीं। इस तरह उसे 6.63% की ईयरली ग्रोथ मिली। कंपनी के लिए क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हुंडई इन दिनों क्रेटा EV की भी टेस्टिंग कर रही है। चलिए आपको सबसे पहले हुंडई सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।

हुंडई की मई 2024 बिक्री की बात करें तो घरेलू बाजार में उसकी 49,151 यूनिट बिकी। सालभर पहले ये आंकड़ा 48,601 यूनिट यूनिट का था। यानी कंपनी को यहां पर 1.13% ईयरली ग्रोथ मिली। कंपनी की एक्सपोर्ट में बेहतर ग्रोथ मिली। पिछले महीने कंपनी ने कुल 14,400 यूनिट को एक्सपोर्ट किया।

मई 2023 में ये आंकड़ा 11,000 यूनिट का था। यानी उसे 31% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस तरह कंपनी ने पिछले महीने कुल 63,551 यूनिट बेचीं। मई 2023 में 59,601 यूनिट बिकी थीं। यानी कंपनी को 6.63% की ग्रोथ मिली।

मई 2023 सेल्स पर हुंडई मोटर इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, तरुण गर्ग ने कहा, "हमने अपने श्रीपेरंबदूर प्लांट को एक सप्ताह तक चलने वाले रुटीन बाई-एनुअल मेंटेनेंस के चलते बंद रखा। इसके बावजूद मई 2024 में हमारी सेल्स बेहतर आंकड़ों के साथ खत्म हुई। हमरी SUV की डिमांड बनी हुई है। पिछले महीने घरेलू बिक्री में 67% से अधिक की हिस्सेदारी है। मई में हमारी ग्रामीण इलाको में पहुंच 20.1% रही।"

इस साल अब तक हुंडई इंडिया की घरेलू बिक्री में साल-दर-साल 5.55% की वृद्धि हुई है। यह 2,59,669 यूनिट हो गई है। इसी अवधि में इसका निर्यात 15% बढ़कर 61,300 यूनिट हो गया। बता दें कि अप्रैल 2024 में हुंडई ने 50,201 यूनिट, मार्च में 53,001 यूनिट, फरवरी में 50,201 यूनिट और जनवरी में 57,115 यूनिट बिकी थीं।

Share this story