रिकार्ड तोड़ बिक्री! इस टू-व्हीलर कंपनी ने मार्च में बिक्री के मामले में सभी को छोड़ा पीछे!

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने घोषणा की है कि उन्होंने 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि बिक्री का आंकड़ा मार्च 2023 में 3,17,152 यूनिट्स से बढ़कर मार्च 2024 में 3,54,592 यूनिट हो गया है। 
रिकार्ड तोड़ बिक्री! इस टू-व्हीलर कंपनी ने मार्च में बिक्री के मामले में सभी को छोड़ा पीछे!
📰 दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

दोपहिया वाहनों की बिक्री में 12 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई मार्च 2023 में बिक्री 307,559 यूनिट से बढ़कर मार्च 2024 में 3,44,446 यूनिट हो गई। घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बिक्री मार्च 2023 में 2,40,780 यूनिट से बढ़कर मार्च 2024 में 2,60,532 यूनिट हो गई।

मोटरसाइकिलों की बिक्री में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो मार्च 2023 में 1,41,250 यूनिट से बढ़कर मार्च 2024 में 171,611 यूनिट हो गई। स्कूटर की बिक्री में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो मार्च 2023 में 1,28,817 यूनिट से बढ़कर मार्च 2024 में 1,31,472 यूनिट हो गई।

TVS iQube की बढ़ी डिमांड 

TVS का iQube भारतीय बाजार में सबसे सफल इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। कंपनी ने मार्च 2024 में उच्चतम वाहन रिटेल हासिल किया। इलेक्ट्रिक वाहनों ने मार्च 2024 में 15,250 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जबकि मार्च 2023 में 15,364 यूनिट की बिक्री हुई थी।

निर्यात में 23 प्रतिशत की वृद्धि

टीवीएस मोटर कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार भी अच्छा चल रहा है। कुल निर्यात में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बिक्री मार्च 2023 में 75,037 यूनिट से बढ़कर मार्च 2024 में 91,972 यूनिट हो गई। दोपहिया वाहनों के निर्यात में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बिक्री मार्च 2023 में 66,779 यूनिट से बढ़कर मार्च 2024 में 83,914 यूनिट हो गई।

टीवीएस ने हाल ही में घोषणा की है कि वे फ्रांस में एंट्री करेंगे। इसके लिए वे एमिल फ्रे के साथ पार्टनरशिप करेंगे। एमिल फ्रे एक 100 साल पुरानी कंपनी है, जिसकी यूरोप में काफी ज्यादा डिमांड है।

Share this story