इस कार की बिक्री में हुई 100 पर्सेंट की बढ़ोतरी, लोग हो रखे इस कार के झबरा फैन

अगर आप निकट भविष्य में नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।
इस कार की बिक्री में हुई 100 पर्सेंट की बढ़ोतरी, लोग हो रखे इस कार के झबरा फैन
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

जर्मन ब्रांड फॉक्सवैगन (Volkswagen) और चेक ब्रांड स्कोडा (Skoda) ने नवंबर, 2023 महीनें में हुई कार की बिक्री के आंकडे़ जारी कर दिए हैं। बता दें कि ग्राहक दोनों कंपनियों की लगभग सभी कारों को नहीं खरीद रहे हैं।

इस वजह से इनकी बिक्री में सालाना ओर मासिक आधार पर भारी गिरावट आई है। हालांकि, इस गिरावट के बाद भी ग्राहक फॉक्सवैगन की टिगुआन (Tiguan) को जमकर खरीद रहे हैं। ग्राहकों ने नवंबर महीने में कार को पिछले महीने से दुगुना खरीद लिया।

दुगनी हो गई टाइगुन की बिक्री 

बता दें कि फॉक्सवैगन की टाइगुन में सालाना आधार पर 10.51 पर्सेंट की गिरावट आई है। टाइगुन की बिक्री पिछले साल नवंबर महीने में 1,979 यूनिट्स थी जो नवंबर, 2023 में घटकर 1,771 यूनिट्स हो गई। वहीं, वोक्सवैगन वर्टस में भी सालाना आधार पर 22.51 पर्सेंट गिरावट आई है।

वर्टस की बिक्री पिछले साल नवंबर महीने में 1,515 यूनिट्स थी जो घटकर नवंबर, 2023 में 1,174 यूनिट्स हो गई है। हालांकि, टिगुआन ने 97.37 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ नवंबर, 2022 के 76 यूनिट्स की तुलना में नवंबर 2023 में 150 कार की बिक्री की है।

स्कोडा की बिक्री में भी आई भारी गिरावट

दूसरी ओर स्कोडा की कुशाक ने सालाना आधार पर 5.03 पर्सेंट की गिरावट के साथ पिछले साल के 2,009 यूनिट्स की तुलना में नवंबर, 2023 में कुल 1,908 यूनिट्स कर की बिक्री की। वहीं, स्कोडा स्लाविया ने सालाना आधार पर 13.50 पर्सेंट की गिरावट के साथ पिछले साल की 2,022 यूनिट्स की तुलना में नवंबर, 2023 में 1,749 यूनिट्स कार की बिक्री की।

इसके अलावा, स्कोडा की पॉपुलर कोडियाक में भी सालाना आधार पर 8.7 पर्सेंट की गिरावट आई है। कोडियाक ने नवंबर, 2022 में 138 यूनिट्स कार की बिक्री की थी। यह आंकड़ा घटकर नवंबर, 2023 में सिर्फ 126 यूनिट्स रह गई।

Share this story