इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री में आई भारी गिरावट, पिछले महीने बिकी सिर्फ 1 यूनिट

किआ की कारें भारतीय बाजार में काफी ज्यादा डिमांड में हैं। किआ की सेल्टोस और सोनेट एसयूवी मार्केट में धूम मचा रही हैं। 
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री में आई भारी गिरावट, पिछले महीने बिकी सिर्फ 1 यूनिट
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

किआ की 7-सीटर कार कैरेंस को भी लोग ताबड़तोड़ तरीके से खरीद रहे हैं। लेकिन, कंपनी की एक इलेक्ट्रिक कार को पिछले कुछ महीनों से ग्राहक ही नहीं मिल रहे हैं। बड़े मुश्किल से पिछले महीने फरवरी 2024 में इसको सिर्फ एक ग्राहक मिला।  

जी हां, हम किआ EV6 (Kia EV6) की बात कर रहे हैं, जिसकी बिक्री संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

जनवरी 2024 में Kia EV6 की 0 बिक्री

ऊपर दिए गए चार्च में देखा जा सकता है कि सितंबर 2023 में जिस इलेक्ट्रिक कार की बिक्री 150 यूनिट थी, उसकी बिक्री लगातार घटती जा रही है। पिछले महीने फरवरी 2024 में इसकी बिक्री सिर्फ 1 यूनिट रही। इस साल की शुरुआत इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए सही नहीं है। जनवरी 2024 में तो इसका खाता भी नहीं खुला था। जनवरी 2024 में इसकी 0 बिक्री थी। वहीं, एक महीने बाद भी इसको सिर्फ 1 ग्राहक मिला।

फरवरी 2024 में किआ की कुल बिक्री

आपको बता दें कि फरवरी 2024 में किआ कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 20,200 यूनिट था। किआ ईवी6 (Kia EV6) की फरवरी 2024 में 1 बिक्री हुई। हालांकि, यह 100 प्रतिशत की MoM वृद्धि है।
 

Share this story