16,000 तक बढ़ी रॉयल एनफील्ड की ये दमदार बाइक, सामने आयी नई प्राइस लिस्ट

हिमालयन 450 को पावर देने वाला नया शेरपा 450 इंजन मिलता है। यह 452cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड यूनिट है, जिसे पहली बार रॉयल एनफील्ड ने बनाया है।
ग्राहकों को झटका! रॉयल एनफील्ड ने महंगी कर दी अपनी ये दमदार बाइक, ₹16,000 तक बढ़ाई कीमत; यहां देखें नई प्राइस लिस्ट
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने नवंबर में मोटोवर्स 2023 में नई हिमालयन के कीमतों की घोषणा की थी, जो इंट्रोडक्टरी प्राइस थी और सिर्फ 31 दिसंबर तक वैलिड थी। अब, रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 450 की नई कीमतों का खुलासा किया है।

इसके मुताबिक काजा ब्राउन कलर स्कीम की कीमत में ₹16,000 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि स्लेट ब्लू और रेड की कीमतों में ₹15,000 की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा हेनले ब्लैक और कामेट व्हाइट की कीमत में ₹14,000 की बढ़ोतरी हुई है, तो आइए अब हिमालयन की लेटेस्ट कीमत जानते हैं।

कितनी बढ़ी कीमतें?

काज़ा ब्राउन के लिए नई कीमतें ₹2.85 लाख, स्लेट ब्लू और रेड के लिए ₹2.89 लाख और कामेट व्हाइट के लिए ₹2.93 लाख हैं, जबकि हैनले ब्लैक की कीमत अब ₹2.98 लाख है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 का मुकाबला BMW G310GS, KTM 390 एडवेंचर और आने वाली हीरो एक्सपल्स 400 से रहेगा।

नया शेरपा 450 इंजन

हिमालयन 450 को पावर देने वाला नया शेरपा 450 इंजन मिलता है। यह 452cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड यूनिट है, जिसे पहली बार रॉयल एनफील्ड ने बनाया है।

यह 8,000rpm पर 40bhp की पावर और 5,500rpm पर 40nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए तैयार किया गया है। यह स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से कनेक्टेड है।

स्पेसिफिकेशन

नई हिमालयन 55mm लंबी और 12mm चौड़ी है, लेकिन अपने पुराने मॉडल की तुलना में 54mm छोटी है। व्हीलबेस भी 1,510mm बढ़ गया है। इसके चलते नई हिमालयन की रोड प्रजेंस भी बढ़ गई है।

रॉयल एनफील्ड ने बेहतर वजन के लिए फ्यूल टैंक को नीचे कर दिया है और एयर बॉक्स को ऊपर की ओर ले जाया गया है। स्टॉक सीट की ऊंचाई 825mm है और इसे 845mm तक बढ़ाया जा सकता है।

Share this story