टाटा ने अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार को किया अपडेट, अब मिलेगी 315 किमी तक की रेंज

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने टियागो ईवी (Tiago EV) को 2024 मॉडल इयर के लिए कुछ नए फीचर्स के साथ अपडेट कर दिया है। इसमें कम कॉस्मेटिक बदलाव और सुधार शामिल हैं। 
टाटा ने अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार को किया अपडेट, अब मिलेगी 315 किमी तक की रेंज
📰 दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

मौजूदा ग्राहकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर ये महत्वपूर्ण अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत 7.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं कि किन नए फीचर्स के साथ इस ईवी को अपडेट किया गया है।

1. नया 2D लोगो

कार के बाहरी हिस्से को करीब से देखने पर पता चलता है कि अब इसमें कोई रेगुलर क्रोम टाटा लोगो नहीं है। इसे न्यू 2D टाटा लोगो से बदल दिया गया है, जो फ्रंट ग्रिल, टेलगेट और यहां तक ​​कि स्टीयरिंग व्हील पर भी देखा जा सकता है।

2. ऑटो-डिमिंग IRVM

2024 टाटा टियागो ईवी को अब एक ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम मिलता है। यह फीचर टॉप-स्पेक 'XZ+ Tech Lux' वेरिएंट में उपलब्ध है।

3. USB पोर्ट

टाटा मोटर्स ने ईवी को यूएसबी टाइप C चार्जिंग पोर्ट के साथ अपडेट किया है। यह अब XZ+ से शुरू होकर सभी वैरिएंट में उपलब्ध होगा।

4. अपडेटेड गियर नॉब

टियागो ईवी के सभी वैरिएंट अब एक नए गियर चयनकर्ता नॉब के साथ आते हैं।

2024 टाटा टियागो ईवी बैटरी पैक और रेंज

टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) को दो बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें एक 19.2kWh की बैटरी और एक 24kWh यूनिट का बैटरी पैक है। पहले की रेंज 250 किमी. तक है, जबकि दूसरे की अधिकतम रेंज 315 किमी. है। यह हैचबैक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है, जो 60bhp की पावर और 105Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। दूसरी ओर बड़ी बैटरी अधिक पावरफुल मोटर के साथ आती है, जो 74bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।

Share this story