इस कंपनी की मोटरसाइकिलें हैं लोगों की पसंदीदा; आखिर क्या है इनमें खास?

देश के अंदर जहां सस्ती मोटरसाइकिल की सेल्स दबाकर हो रही है, तो दूसरी तरफ लोगों को दमदार इंजन वाले मॉडल भी जमकर पसंद आ रहे हैं। 
इस कंपनी की मोटरसाइकिलें हैं लोगों की पसंदीदा; आखिर क्या है इनमें खास?
📰 दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

अगर बात की जाए 300cc से 500cc सेगमेंट में बिकने वाली मोटरसाइकिल को तो इसमें सालान आधार पर 13.38% की ग्रोथ हुई है। पिछले साल फरवरी में इस सेगमेंट में 68,673 गाड़ियां बिकी थीं, वो पिछले महीने बढ़कर 77,860 यूनिट पर पहुंच गई। यानी सेगमेंट में 9,187 यूनिट ज्यादा बिकीं। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का एकतरफा दबदबा देखने को मिली। टॉप-5 में इस कंपनी के 4 मॉडल शामिल हैं।  

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 सेगमेंट में पहली पोजीशन पर रही। इसकी 28,310 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 27,461 यूनिट का था। यानी इसकी 849 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 3.09% की ईयरली ग्रोथ मिली।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 दूसरी पोजीशन पर रही। इसकी 13,944 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 13,341 यूनिट का था। यानी इसकी 603 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 4.52% की ईयरली ग्रोथ मिली।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 तीसरी पोजीशन पर रही। इसकी 12,122 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 12,925 यूनिट का था। यानी इसकी 803 यूनिट कम बिकी और इसे 6.21% की ईयरली डिग्रोथ मिली। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 चौथी पोजीशन पर रही। इसकी 8,125 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 6,698 यूनिट का था। यानी इसकी 1,427 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 21.30% की ईयरली ग्रोथ मिली।

जावा येज्दी पांचवीं पोजीशन पर रही। इसकी 2,556 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 3,214 यूनिट का था। यानी इसकी 659 यूनिट कम बिकी और इसे 20.47% की ईयरली डिग्रोथ मिली। रॉयल एनफील्ड हिमालयन छठवीं पोजीशन पर रही। इसकी 2,278 यूनिट बिकीं।

जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 2,841 यूनिट का था। यानी इसकी 563 यूनिट कम बिकी और इसे 19.82% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

हार्ले डेविडसन X440 सातवीं पोजीशन पर रही। इसकी 2,219 यूनिट बिकीं। होडा हाइनेस 350 आठवीं पोजीशन पर रही। इसकी 2,072 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 319 यूनिट का था। यानी इसकी 1,753 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 549.53% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ट्रायम्फ 400 नौवीं पोजीशन पर रही। इसकी 1,855 यूनिट बिकीं। होंडा CB350 दसवीं पोजीशन पर रही। इसकी 1,784 यूनिट बिकीं।

Share this story