सिंगल चार्ज पर 500Km की रेंज ये देगी नई इलेक्ट्रिक SUV, सामने आई नई डिटेल्स

टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो 2023 में हैरियर EV का नियर-प्रोडक्शन वर्जन पेश किया था। 
सिंगल चार्ज पर 500Km की रेंज ये देगी नई इलेक्ट्रिक SUV, सामने आई नई डिटेल्स 
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

अब वेबसाइट पर शेयर की गई एक नई इमेज इस बात का संकेत देती है कि इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की रेंज क्या हो सकती है। हैरियर EV को 2024 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। टाटा हैरियर ईवी को एक बार फुल चार्ज करने पर 500Km की दावा की गई रेंज मिल सकती है। नेक्सन EV के लॉन्ग रेंज वैरिएंट में एक बार फुल चार्ज करने पर 465Km की रेंज मिलती है।

दरअसल, टाटा हैरियर EV की जो फोटो सामने आई है उसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल को दिखाया गया है। इसमें चार्जिंग असिस्टेंस दिख रहा है। यहां कार 80% का चार्ज दिखाई गई है, जिसमें इसकी रेंज 400Km दिख रही है।

ऐसे में माना जा रहा है कि बचे हुए 20% चार्जिंग में इसकी रेंज 100Km बढ़ सकती है। हैरियर EV में इतनी रेंज मिलती है तब ये टाटा की सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा किलोमीटर दौड़ने वाली SUV भी बन जाएगी।

इस साल शोकेस में हैरियर EV की कुछ डिटेल सामने आई है। वर्तमान में इसके ICE मॉडल के फेसलिफ्टेड वर्जन पर मौजूद हैं, जिसमें त्रिकोणीय आकार के हेडलैंप सराउंड, नई ग्रिल (ईवी के लिए खाली), नए एलॉय व्हील, फ्रेश LED टेललाइट्स, आगे और पीछे LED लाइट बार शामिल है।

हैरियर इलेक्ट्रिक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल में तापमान गेज, टाइम, मोबाइल कनेक्टिविटी, म्यूजिक, नोटिफिकेशन और होम एंड सर्च आइकन शामिल हो सकते हैं।

हैरियर ईवी के अंदर 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, फुली डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, हवादार फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइव मोड और एक नया गियर डायल मिल सकता है। कार निर्माता ने अभी तक बैटरी पैक के स्पेसिफिकेशंस और डिटेल की घोषणा नहीं की है।

Share this story