XUV300 हुई टैक्स फ्री! CSD से खरीदने पर मिलेगा 2.87 लाख रुपए का डिस्काउंट

महिंद्रा की कॉम्पैक्ट SUV XUV300 अब को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है। 
XUV300 हुई टैक्स फ्री! CSD से खरीदने पर मिलेगा 2.87 लाख रुपए का डिस्काउंट
📰 दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए उपलब्ध करा दी है। इन्हें SUV की कीमत पर 28% की बजाय सिर्फ 14% GST ही देना होगा। यहां पर इसके 6 वैरिएंट ही मिलेंगे। इसके W6 वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 9,99,995 रुपए है।

जबकि CSD पर इसे सिर्फ 8,10,945 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इस वैरिएंट पर ग्राहकों को 1,89,050 रुपए का फायदा हो जाएगा। इस तरह इस SUV पर अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से 2,86,578 रुपए बचा सकते हैं।

बात करें महिंद्रा XUV300 के 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल की तो इसके W6 वैरिएंट की शोरूम प्राइस 9,99,995 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 8,10,945 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 1,89,050 रुपए कम लग रहे हैं।

इसी तरह W8 सनरूफ वैरिएंट की शोरूम प्राइस 11,50,500 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 9,02,884 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 2,47,616 रुपए कम लग रहे हैं। वहीं, W8 OPT वैरिएंट की शोरूम प्राइस 12,60,501 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 9,98,865 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 2,61,636 रुपए कम लग रहे हैं।

बात करें महिंद्रा XUV300 के 1.5-लीटर टर्बो डीजल मैनुअल की तो इसके W8 सनरूफ DT वैरिएंट की शोरूम प्राइस 13,15,500 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 10,28,922 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 2,86,578 रुपए कम लग रहे हैं।

वहीं, W8 OPT वैरिएंट की शोरूम प्राइस 13,92,499 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 11,09,456 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 2,83,043 रुपए कम लग रहे हैं।

अब बात करें 1.5-लीटर टर्बो डीजल ऑटोमैटिक की तो इसके W8 OPT वैरिएंट की शोरूम प्राइस 14,60,500 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 11,84,042 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 2,76,458 रुपए कम लग रहे हैं।

Share this story