Bank of India : महिलाओं के लिए आया खास सेविंग खाता, घर बैठे बैंक की ओर से मिलेंगे कई बेनफिट

जानकारी के लिए बता दें 18 साल या फिर उससे ज्यादा की महिलाएं सेविंग खाते का लाभ उठा सकती हैं। 
Bank of India ने महिलाओं के लिए पेश किया खास सेविंग खाता, घर बैठे मिलेंगे काफी सारे लाभ
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

Nari Shakti Saving Account : बैंक ऑफ इंडिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए एक खास तरह का सेविंग खाता पेश करने जा रहा है। इस स्कीम का नाम नारी शक्ति सेविंग खाता है। इस स्पेशल सेविंग खाते के तहत जिसमें काफी तरह की सुविधाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है।

कौन उठा सकता है इसका लाभ

जानकारी के लिए बता दें 18 साल या फिर उससे ज्यादा की महिलाएं सेविंग खाते का लाभ उठा सकती हैं। वहीं इच्छुक महिला ग्राहक बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाकर नारी शक्ति सेविंग खाता ओपन करा सकती हैं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के द्वारा भी आप इसका लाभ उठा सकते हैं।

यहां पर जानें सेविंग खाते का उद्देश्य

इस सेविंग खाते का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं का स्वतंत्र रूप से समर्थन कर रही है। इसके साथ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाना है। बैंक के मुताबिक नारी शक्ति खाते के लिए सीएसआर फंड में 10 रुपये का कंट्रीब्यूशन किया जाएगा। इस फंड का उपयोग वंचित महिलाओं और बेटिओं की मदद में किया जाएगा।

इन लोगों को मिलेगा सुविधा का लाभ

इस सेविंग खाते के तहत महिलाओं को 1 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा।

गोल्ड और डायमंड सेविंग खाताधारक को बैंक लॉकर की सुविधाओं पर आकर्षक छूट प्राप्त होगी।

हेल्थ बीमा और कल्याण उत्पादों पर रियायती दरों का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

इसके अलावा लोन पर कम ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस भी सेविंग खाते में मिलेगी।

प्लैटिनम खाताधारकों को फ्री में सुविधाएं प्राप्त होंगी।

क्रेडट कार्ड जारी करने के लिए शुल्क का पेमेंट नहीं करना होगा।

POS ट्रांजेक्शन पर अधिकतम सीमा 5 लाख रुपये तक की होगी।

Share this story