DA Hike Update: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: DA में 4% की बढ़ोतरी, जानिए कब मिलेगा इसका लाभ

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था, जिसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
DA Hike Update: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: DA में 4% की बढ़ोतरी, जानिए कब मिलेगा इसका लाभ
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

केंद्र के बाद अब राज्य सरकारों ने भी खजाने का पिटारा खोलना शुरू कर दिया है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है।

इस कड़ी में अब झारखंड और कर्नाटक की सरकारों ने अपने कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर बड़ी सौगात दी है, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। झारखंड सरकार ने जो डीए में बढ़ोतरी की है उसकी दरें नए साल यानी 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी, जिससे सैलरी में ठीक ठाक इजाफा देखने को मिलेगा।

झारखंड सरकार ने उठाया बड़ा कदम

लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच झारखंड के सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व में सपन्न हुई बैठके के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दडेल ने कहा कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को चार फीसदी बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

इस बढ़ोतरी से राज्य के करीब 2 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ देखने के लिए मिलेगा। डीए की बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2024 से लागू मानी जाएंगी जो हर किसी को बड़ी राहत प्रदान करेगी।

कर्नाटक सरकार ने भी खोला खजाने का पिटारा

झारखंड के साथ कर्नाटक सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए खजाने की टोकी खोल दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते यानी डीए को बढ़ाकर 38.75 से सीधे 42.5 करने का फैसला लिया गया है। लोकसभा चुनावों की घोषणा से कुछ सप्ताह पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को यह राहत दी है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि इस संशोधन से राज्य पर हर साल 1,792.71 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। यह कर्मचारियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का दर्शाने का काम करता है।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़कर अब 50 फीसदी हो गया है, जो पहले 46 प्रतिशत का लाभ मिल रहा था। यह बढ़ोतरी महंगाई में किसी डोज की तरह साबित होगी, जिसका लाभ 1 जनवरी से मिलेगा।

Share this story