खुशखबरी! OPS को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, जानिए क्या बदलेगा

राज्य ने इन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का ऑप्शन देने के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया था। राज्य सरकार ने केंद्र की तरह ही अपने कर्मचारियों को भी ये सुविधा देने का निर्णय लिया है।
खुशखबरी! OPS को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, जानिए क्या बदलेगा
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

Old Pension News : अगर आप पुरानी पेंशन का लाभ उठा रहे हैं तो आपको काफी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपको बता दें सरकार के द्वारा काफी बड़ा ऐलान कर दिया गया है। राज्य में 6100 से ज्यादा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

वहीं राज्य ने इन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का ऑप्शन देने के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया था। राज्य सरकार ने केंद्र की तरह ही अपने कर्मचारियों को भी ये सुविधा देने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार ने 3 मार्च 2023 को ये आदेश जारी कर नई पेंशन स्कीम से अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम की समय सीमा को बढ़ा दिया था। वहीं उत्तराखंड में न्यू पेंशन स्कीम 1 अक्टूबर 2005 से लागू की गई है।

15 फरवरी तक तय है समय सीमा

राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर 2005 से पहले विज्ञापित या फिर अधिसूचित पदों के लिए अप्लीकेशन और 1 अक्टूबर 2005 को या इसके बाद कार्यभार करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के लिए आवेदन करने का ऑप्शन दिया गया है।

पुरानी पेंशन का ऑप्शन देने के लिए 15 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। सरकार के द्वारा इस बारे में सूचना दी गई थी।

6100 से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ

वहीं मंत्रिमंडल ने 30 अक्टूबर 2023 को इस बारे में ये निर्णय लिया था और बताया था कि डिपार्टमेंट से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर 6100 से ज्यादा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल जाएगा। इस बारे में ऑप्शन देने वाले कर्मचारियों के केस उनके नियुक्ति अधिकारी के सामने रखा जाएगा।

वहीं ओल्ड पेंशन पाने की शर्तों को पूरा करने वाले कर्मचारियों के बारे में जरुरी आदेश जारी किए जाएंगे। इसके बाद उनका न्यू पेंशन स्कीम का खाता आदेश जारी होने की तारीख से क्लोज किया जाएगा।

Share this story