Amrapali Dubey New Song : आम्रपाली दुबे का नया अवतार देख दंग रह जाएंगे आप, गाने ने तोड़े व्यूज के रिकॉर्ड

Amrapali Dubey New Song : भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और प्रमोद प्रेमी का नया गाना 'लव के लिए बॉयफ्रेंड चाहिए' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। जानिए गाने की पूरी डिटेल और क्यों बना है ये फैंस का फेवरेट।
Amrapali Dubey New Song : आम्रपाली दुबे का नया अवतार देख दंग रह जाएंगे आप, गाने ने तोड़े व्यूज के रिकॉर्ड

Amrapali Dubey New Song : भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। अपनी मासूम मुस्कान, दिलकश अदाओं और जानदार एक्टिंग से उन्होंने करोड़ों दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

इस बार आम्रपाली दुबे अपने नए धमाकेदार गाने ‘लव के लिए बॉयफ्रेंड चाहिए’ (Love Ke Liye Boyfriend Chahiye) से एक बार फिर चर्चा में हैं।

गाने की धुन पर झूम उठा यूट्यूब, 22 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

इस गाने को SRK Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। अभी तक 22 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जो इस बात का सबूत है कि फैंस इस गाने को कितना पसंद कर रहे हैं।

गाने में आम्रपाली दुबे और प्रमोद प्रेमी (Pramod Premi) की केमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही है, जिसे देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। गाने की खासियत है आम्रपाली दुबे का दिलकश अंदाज और डांस स्टेप्स, जो हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।

'लव के लिए बॉयफ्रेंड चाहिए' की टीम, जिसने रचा सुपरहिट गाना

इस गाने को आवाज दी है प्रमोद प्रेमी और प्रियंका सिंह ने, जबकि इसके बोल लिखे हैं श्याम देहाती ने। गाने का संगीत तैयार किया है ओम झा (Om Jha) ने, जिन्होंने इस गाने को एक मस्ती भरा और दिल छू जाने वाला टच दिया है।

यह गाना आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म 'शुभ विवाह' (Shubh Vivah) का हिस्सा है, जिससे पहले ही फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी के चर्चे

वैसे तो आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

दोनों की जोड़ी को 'हिट मशीन' कहा जाता है, लेकिन प्रमोद प्रेमी के साथ यह नया अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है।

फैंस कर रहे हैं गाने की जमकर तारीफ

गाने के कमेंट सेक्शन में फैंस ने आम्रपाली के लुक्स और प्रमोद प्रेमी की आवाज की तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने लिखा "आम्रपाली मैम बेस्ट एक्ट्रेस हैं", तो किसी ने कहा "प्रमोद प्रेमी की आवाज दिल छू गई।"

कुल मिलाकर, यह गाना इस समय सोशल मीडिया की रौनक बना हुआ है।

Share this story