Amrapali Dubey Song : निरहुआ-आम्रपाली का रोमांस सोशल मीडिया पर लगा रहा आग, देखें रोमांटिक वीडियो

Amrapali Dubey Song : दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया भोजपुरी गाना ‘पजरवा सट ना’ हो रहा है वायरल। जानिए क्यों इस गाने ने फैंस को कर दिया दीवाना और क्या है इसमें खास।
Amrapali Dubey Song : निरहुआ-आम्रपाली का रोमांस सोशल मीडिया पर लगा रहा आग, देखें रोमांटिक वीडियो

Amrapali Dubey Song : भोजपुरी सिनेमा में जब भी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की जोड़ी साथ आती है, मानो स्क्रीन पर जादू सा बिखर जाता है। इनकी कैमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि फैंस खुद को देखने से रोक ही नहीं पाते।

इन दिनों ये जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है अपने नए गाने ‘पजरवा सट ना’ को लेकर, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, और व्यूज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

‘पजरवा सट ना’ – दिल को छू जाने वाला गाना

भोजपुरी फिल्म 'संयोग' का ये गाना, विजय चौहान और अंजलि यादव की सुरीली आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया है। इसके दिल को छूने वाले बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत सज्जन मिश्रा ने दिया है।

गाने में आम्रपाली और निरहुआ की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आती है – कभी समंदर किनारे, तो कभी पुल पर साथ चलते हुए। कैमरा वर्क से लेकर लोकेशन तक, सब कुछ आंखों को सुकून देने वाला है।

गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा – “रियल जुबली स्टार हैं निरहुआ, दिल जीत लिया”, तो किसी ने कहा – “बहुत ही प्यारा गाना है, लिरिक्स कमाल के हैं।”

इन कमेंट्स से साफ है कि ये जोड़ी सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि फैंस के दिलों में भी खास जगह रखती है।

सालों से चला आ रहा प्यार

निरहुआ और आम्रपाली सिर्फ ऑनस्क्रीन जोड़ी नहीं हैं, बल्कि इनकी बॉन्डिंग दर्शकों को बार-बार देखने पर मजबूर कर देती है। चाहे गाने हों या फिल्में, ये दोनों जहां भी साथ दिखते हैं, वहां बस वाहवाही ही होती है।

भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में इनका स्टारडम कमाल का है, और 'पजरवा सट ना' ने फिर साबित कर दिया कि ये जोड़ी हर बार कुछ खास लेकर आती है।

Share this story