Health Tips: बरसात में ढंग से नहीं नहाया तो, भुगतना पड़ सकता है इन 5 परेशानियों से

बारिश का मौसम चल रहा है, और इस मौसम में हमें अपनी त्वचा की एक्स्ट्रा ख्याल रखने की जरूरत होती है।
Health Tips: बरसात में ढंग से नहीं नहाया तो, भुगतना पड़ सकता है इन 5 परेशानियों से

बारिश का मौसम चल रहा है, और इस मौसम में हमें अपनी त्वचा की एक्स्ट्रा ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसमें अगर हम साफ सफाई नहीं बढ़ते हैं तो हमारे स्कीन में बैक्टिरिया और फंगस आसानी से पनप जाते हैं, ऐसे में हमें नहाते वक्त सफाई के साथ नहाना चाहिए।

इसलिए आपको इस मानसून के महीने में बीमारियों से बचने के लिए खास तरीके से नहाने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं कि अगर आप सही ढंग से मानसून के मौसम में नहीं नहाते हैं तो आपको क्यों बीमारियों और इन स्किन इन्फेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।

1. स्किन एलर्जी हो सकती है

बरसात में सही तरीके से नहीं नहाने से आपकी स्किन को जल्दी से जल्दी एलर्जी हो सकती है। आपको बरसात के मौसम में साबुन ढंग से लगाकर नहाना चाहिए। जिससे आपके इस स्कीन में ब्लॉक हुए पसीने सफाई से निकल जाए। अगर आप साबुन से नहीं नहाते हैं तो जमे हुए मेल आपके स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

2.दाद खुजली हो सकती है

मानसून के महीने में लोग ज्यादातर दाद और खुजली की परेशानियों से जूझ रहे होते हैं और दाद और खुजली की समस्या संक्रामक भी होती है और इस दौरान लोगों में संक्रमण तेजी से फैलता है। यह एक प्रकार के मानसून बैक्टीरियल इनफेक्शन होते हैं, जो लोगों में तेजी से फैलते हैं और इस स्थिति से बचने के लिए आपको सुबह सफाई के साथ नहाने की जरूरत है। जिससे आप के शरीर में जमे हुए पसीने और मैल सफाई से धूल जाए।

3.डेड सेल जमा हो सकते हैं

अगर आप मानसून में जरा भी नहाने के प्रति आलस करते हैं तो आपके शरीर में डेड सेल्स (मृत कोशिकाएं) फंगल इंफेक्शन और जीवाणु संक्रमण का कारण बनती है। जो आगे चल के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैल जाती है। खासकर आपको इस मौसम में फुल बॉडी स्क्रब करके नहाना चाहिए।

4. फंगल इंफेक्शन हो सकता है

अगर आप बरसात के मौसम में नहीं नहाते हैं तो आपके शरीर में पैदा होने वाले दुर्गंध से बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं और यह बैक्टीरिया फंगल इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। यह इंफेक्शन शरीर के अन्य हिस्सों में तेजी से फैलता है इसलिए आपको नहाते वक्त अपने शरीर के छिपे हुए हिस्सों को खास सफाई के साथ नहाना चाहिए। कानों में दर्द और बालों में डैंड्रफ भी हो सकता है।

Share this story