Funny Jokes: संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?

Funny Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छे खान-पान की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको सेहतमंद रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से बचना चाहिए। अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए।
Funny Jokes: संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?    

आप जोक्स और चुटकुलों की हंसने में मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

1. संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?
बंता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
संता- क्या बात कर रहा है, सच में..
बंता- और नहीं तो क्या।
संता- फिर क्या बोली?
बंता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी

2. पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी - थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं

3. पिंकी- जल्दी-जल्दी चलकर आई और टैक्सी में बैठ कर बोली 
पिंकी- ड्राइवर जल्दी टैक्सी भगाओ, मुझे जरूरी काम है 
ड्राइवर- पर मेम साहब, यह तो मेरी टैक्सी है। इसे क्यों भगाऊं? 
पिंकी गुस्से से चीखी- तो मुझे ही भगा कर ले चलो

4. रात के 10 बजे मीना देहाती डॉक्टर को फोनकर बोली...
मीना- मैं बहुत खूबसूरत हूं, गोरी हूं, देखने में बिल्कुल प्रियंका जैसी हूं।
हालांकि, रात में सांवली दिखती हूं। इसके लिए चेहरे पर क्या लगाकर सोना है।
देहाती डॉक्टर- सन ग्लासेस उतारकर सोया करो

5. सपना की दो करोड़ की लॉटरी निकली 
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे 
सपना- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो 
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो

Share this story