Viral Jokes: इंग्लिश ग्रामर की टीचर ने जब पढाई अंग्रेजी...

Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं।
Viral Jokes: इंग्लिश ग्रामर की टीचर ने जब पढाई अंग्रेजी... 
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

Jokes No:1

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी
किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!

Jokes No:2

इंग्लिश ग्रामर की टीचर- आज हम नाउन 
पढ़ेंगे टीचर- लड़की सबसे हंस के बात करती है,
इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- मैडम जी वो लड़की बिगड़ी हुई है,
किसी लड़के के चक्कर में पड़ी है।

Jokes No:3

बंगाली बाबा को आधी रात में एक 
खूबसूरती लड़की फोनकर बोली
सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,
बंगाली बाबा- हेलो, कौन?
लड़की- भरो, मांग मेरी भरो
बंगाली बाबा बिस्तर से उठकर बोला- क्या सही में मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के 1 दबाएं
बंगाली बाबा- गुस्से में भाग

Jokes No:4

पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था...
एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका !
पिंटू- ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है!
पिंटू- तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?

Jokes No:5

एक महिला अपनी सहेली से- मुझे अपने पति 
पर शक है, वो छिप-छिपकर किसी से मिलते हैं।
सहेली- तो अब क्या करेगी तू
महिला- कल ही उनके पीछे अपना बॉयफ्रेंड लगाती हूं।

Share this story