Daant ka Pilapan: रोज ब्रश करने के बाद भी क्या आपके दांत हैं पीले? ये रहा साफ करने का बेस्ट तरीका

हमारे दांतों के स्वास्थ्य की देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि अच्छा खाना या सोना।
Daant ka Pilapan: रोज ब्रश करने के बाद भी क्या आपके दांत हैं पीले? ये रहा साफ करने का बेस्ट तरीका

हमारे दांतों के स्वास्थ्य की देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि अच्छा खाना या सोना। समय पर दंत चिकित्सक के पास जाना और स्वस्थ दंत चिकित्सा उपचारों का पालन करने से कई प्रकार के दांत से जुड़े स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखा जा सकता है।

दांतों की सबसे आम समस्याओं में से एक पीले दांत हैं। हालांकि पीले दांतों के इलाज के लिए कई उपाय हैं, कभी-कभी दंत चिकित्सक जो दवांई सुझाते हैं वे महंगे हो सकते हैं और प्रभावी भी नहीं। यदि आप पीले दांतों की समस्या से परेशान हैं, तो यहां एक पुराना आयुर्वेदिक घरेलू उपचार है जो आपके दांतों को चमकदार और सफेद करने में आपकी मदद कर सकता है।

दांतों को चमकदार बनाने के लिए आयुर्वेदिक पाउडर

इस चूर्ण को बनाने के लिए आपको एक चम्मच सेंधा नमक, एक चम्मच लौंग का पाउडर, एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच मुलेठी, सूखे नीम के पत्ते और सूखे पुदीने की पत्तियों की आवश्यकता होगी।

तैयार कैसे करें

सभी सामग्री को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। आपका पाउडर तैयार है। आप इसे भविष्य में उपयोग के लिए एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।
पाउडर का उपयोग कैसे करें

एक चम्मच टूथपाउडर लें और इसे अपनी हथेली में रखें। अब अपने ब्रश का इस्तेमाल पाउडर से अपने दांतों को साफ करने के लिए करें। पानी से मुंह साफ करें। ऐसा एक हफ्ते तक करने से आपके दांतों के रंग में कुछ खास बदलाव दिखने लगेंगे।

सेंधा नमक आपके दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद रंग देता है, जबकि मुलेठी और नीम मसूड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। सेनसीटिव दांत वाले लोगों के लिए यह पाउडर बेहद फायदेमंद है। दालचीनी और लौंग डिसेन्सिटाइजिंग एजेंट के रूप में कार्य करते हैं।

– अपने दांतों को दिन में दो बार ब्रश करें
– ज्यादा देर तक या ज्यादा जोर से ब्रश न करें क्योंकि इससे दांतों का इनेमल खत्म हो सकता है
– मीडियम या हार्ड ब्रश की जगह सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें
– आप ऑटोमैटिक ब्रश ट्राई कर सकते हैं, जिससे दांतों की साफ-सफाई आसान हो जाएगी।

Share this story