Beauty Tips : घनी और काली आईब्रो के लिए ये घरेलू नुस्खे, देंगे कमाल का रिजल्ट

Beauty Tips : चेहरे की सुंदरता हर किसी के लिए खास होती है, और इसमें हर अंग अपनी अलग भूमिका निभाता है। लेकिन जब बात आंखों की आती है, तो ये दिल का आईना कहलाती हैं।
बड़ी-बड़ी खूबसूरत आंखें चेहरे को और आकर्षक बनाती हैं, मगर इनके ऊपर की भौहें अगर पतली और हल्की हों, तो सारी खूबसूरती थोड़ी फीकी पड़ जाती है। कई लोग पतली भौहों को छिपाने के लिए आइब्रो पेंसिल या महंगे पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं।
लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपनी भौहों को घना और काला बनाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान उपायों को।
नारियल तेल से दें भौहों को पोषण
भौहों को घना और चमकदार बनाने का सबसे आसान तरीका है नारियल तेल। रात को सोने से पहले हल्का गर्म नारियल तेल अपनी उंगलियों से भौहों पर लगाएं।
अगर चाहें तो इसमें जैतून का तेल या बादाम का तेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नुस्खा न सिर्फ भौहों को मजबूत करता है, बल्कि उनकी ग्रोथ भी बढ़ाता है। हर रोज इसे आजमाएं और कुछ ही हफ्तों में फर्क देखें।
कच्चे दूध से करें हल्की मसाज
क्या आप जानते हैं कि कच्चा दूध भी आपकी भौहों की खूबसूरती बढ़ा सकता है? एक छोटी कटोरी में कच्चा दूध लें और कॉटन पैड की मदद से इसे भौहों पर हल्के हाथों से रगड़ें।
दूध में मौजूद पोषक तत्व भौहों के बालों को मजबूती देते हैं और उन्हें घना बनाने में मदद करते हैं। इसे रोजाना 5-10 मिनट तक करें और फिर पानी से धो लें।
कैस्टर ऑयल का जादू
अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल भौहों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसमें प्रोटीन, फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो भौहों के रोमछिद्रों को पोषण देते हैं।
इसे लगाने से भौहें न सिर्फ घनी होती हैं, बल्कि काली और मजबूत भी दिखती हैं। रात को सोने से पहले इसे हल्के हाथों से लगाएं और सुबह धो लें। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।
प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का लेप भी भौहों को घना बनाने में कारगर है। गुड़हल, मुलेठी या भृंगराज को पीसकर इसका पेस्ट तैयार करें और भौहों पर लगाएं।
15-20 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। ये लेप न सिर्फ भौहों की ग्रोथ बढ़ाता है, बल्कि उन्हें प्राकृतिक चमक भी देता है। हफ्ते में 2-3 बार इसे आजमाएं।
ग्रीन टी से करें ग्रोथ को बूस्ट
ग्रीन टी सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि भौहों की खूबसूरती के लिए भी फायदेमंद है। सादी ग्रीन टी बनाएं, इसे ठंडा करें और कॉटन पैड से भौहों पर लगाएं।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स भौहों और पलकों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे लगाने के एक घंटे बाद पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से आपकी भौहें घनी और आकर्षक दिखेंगी।