अजब प्रेम की गज़ब कहानी : महिला ने अपने डॉग को दिया ऐसा गिफ्ट, चारों और हो रही वाह वाह

Viral Video: कई लोग घरों में डॉग्स पालते हैं। वे सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा नहीं करते, बल्कि उसे अपने किसी अन्य परिवार के सदस्य के बराबर ही प्यार भी करते हैं। उसकी देखभाल में हर महीने हजारों रुपये खर्च करते हैं और ढेर सारा प्यार देते हैं।
अजब प्रेम की गज़ब कहानी : महिला ने अपने डॉग को दिया ऐसा गिफ्ट, चारों और हो रही वाह वाह
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

कहा जाता है कि डॉग्स हमेशा मालिक के वफादार रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने डॉग को एक ऐसा गिफ्ट दे रही है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया।  

हाल ही में मुंबई की रहने वाली एक लड़की ने अपने डॉग का बर्थडे सेलिब्रेट किया। सरिता नामक लड़की ने अपने इंडियन डॉग टाइगर के लिए ढाई लाख रुपये की चेन गिफ्ट में दे दी। यह चेन किसी और की नहीं, बल्कि सोने की थी। इसे अपने डॉग के गले में महिला ने पहनाया भी। लोग यह देखकर काफी हैरान रह गए हैं।

मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप अनिल ज्वेलर्स ने महिला और डॉग का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है। इसमें देखा जा सकता है कि महिला अपने डॉग को लेकर ज्वेलरी शॉप पर आई है और वहां पर उसने एक सोने की मोटी सी चेन खरीदी और अपने डॉग को पहना दिया। उसने डॉग को बर्थडे गिफ्ट दिया।  

वीडियो के साथ लिखा हुआ है कि सरिता ने अपने प्यारे डॉगी टाइगर का जन्मदिन एक खास तरीके से मनाने का फैसला किया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, वह अनिल ज्वैलर्स गई और अपने दोस्त के लिए एक शानदार चेन चुनी। नाजुक ढंग से तैयार की गई और सूरज की रोशनी में चमकती हुई यह चेन इस दिन के लिए एकदम सही गिफ्ट था। जब उसने इसे टाइगर को दिया, तो उसकी पूंछ खुशी से हिलने लगी क्योंकि उसने धीरे से चेन को उसके गले में पहना दिया।

वीडियो पर आए ऐसे रिएक्शन

वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आए हैं। कई यूजर्स ने महिला की तारीफ की है, जबकि कुछ ने इसे शो ऑफ बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि यह बस शो ऑफ है, रिएलिटी में तो डॉग केयर का भी नहीं पता होगा। एक अन्य यूजर ने ढेर सारे दिल बनाते हुए लिखा कि डॉग लवर्स। एक अन्य ने लिखा कि कितना सुंदर है। वहीं, एक और यूजर ने कहा कि इससे अच्छा तो गरीबों को खाना ही खिला देती।  

Share this story