Kitchen Vastu: गलती से भी रसोई घर में इस दिशा में न रखें माइक्रोवेव, ऐसा नहीं किया तो जिंदगी हो जाएगी बर्बाद!

Vastu Tips: आज के समय में आपको हर किसी के घर में माइक्रोवेव ओवन देखने को मिल जायेगा, क्योंकि लोग इसमें आसानी से खाना मिनटों में गर्म कर लेते हैं। 
Kitchen Vastu: गलती से भी रसोई घर में इस दिशा में न रखें माइक्रोवेव, ऐसा नहीं किया तो जिंदगी हो जाएगी बर्बाद!

Vastu Tips: आज के समय में आपको हर किसी के घर में माइक्रोवेव ओवन देखने को मिल जायेगा, क्योंकि लोग इसमें आसानी से खाना मिनटों में गर्म कर लेते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वास्तु में माइक्रोवेव को लेकर भी कई तरह की बातें बताई गई है, जैसे इसे किस दिशा में रखना चाहिए।

वास्तु की मानें तो माइक्रोवेव ओवन को गलत दिशा में रखने से इसका हमारे जीवन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप इसे सही दिशा में रखते हैं, तो आपके घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। वहीं अगर आपने इसे अपनी रसोई में गलत दिशा में रखा है तो इस का प्रभाव उल्टा पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से इसे रखने की सही दिशा क्या है?

वास्तु के अनुसार रखें माइक्रोवेव

आपके मन में कई बार यह सवाल आया होगा कि आखिर माइक्रोवेव को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखना क्यों जरूरी होता है? तो इस बात का जवाब देते हुए आपको बता दें कि अपने घर की रसोई को वास्तु दोष से मुक्त रख्ना बेहद ज़रुरी है। वास्तु दोष के कारण बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे आप के घर में रोग का आगमन हो सकता है। इसी कारण आप को अपने किचन में माइक्रोवेव को वास्तु के हिसाब से सही दिशा में रखना बेहद ज़रुरी है।

माइक्रोवेव रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई में माइक्रोवेव रखने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा को सबसे उचित दिशा बताया गया है। जब आप इस दिशा में माइक्रोवेव रखेंगे तो आपके घर में अपने आप ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लग जाएगा। इसके अलावा अगर आप चाहें तो पूर्व दिशा में भी माइक्रोवेव को रख सकते हैं।

इस दिशा में न रखें माइक्रोवेव

आपको हमने यह तो बता दिया कि घर की रसोई में आपको किस दिशा में माइक्रोवेव ओवन को नहीं रखना चाहिए, लेकिन इसके साथ आप को यह भी बता दें कि किस दिशा में आप को इसे नहीं रखना चाहिए। अगर आप ने किचन में पश्चिम दिशा में माइक्रोवेव ऋख है, तो बता दें की यह एक बहुत ही गलत दिशा है।

अगर आप इस दिशा में माइक्रोवेव रखते हैं तो इससे आप के घर की खुशहाली खत्म हो सकती है साथ ही अगर आप उत्तर दिशा में भी इसे रखते हैं तो वास्तु शास्त्र के हिसाब से यह भी एक गलत दिशा है।

Share this story