Ashadha Gupt Navratri 2024 : कब से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ashadha Gupt Navratri 2024 Date in India: मां भगवती को भक्तों को नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। साल में चार नवरात्रि आते हैं दो प्रत्यक्ष व दो गुप्त। प्रत्यक्ष नवरात्रि चैत्र व शारदीय होते हैं। 
Ashadha Gupt Navratri 2024 : कब से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

Ashadha Gupt Navratri 2024 Date in India: माघ व आषाढ़ मास में आने वाले नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस समय आषाढ़ मास चल रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान तंत्र विद्या का विशेष महत्व है। इस नवरात्रि में मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां काली, मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करना अति शुभ माना जाता है। जानें

कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 

कब से शुरू हो रहे आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024: 6 जुलाई 2024 को आषाढ़ मास की प्रतिपदा के साथ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिनका समापन 15 जुलाई 2024 को होगा।

गुप्त नवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त:

आषाढ़ प्रतिपदा तिथि 06 जुलाई को सुबह 04 बजकर 26 मिनट से शुरू होगी, जो कि 07 जुलाई को सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त:

गुप्त नवरात्रि में घटस्थापना का मुहूर्त 06 जुलाई को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। घटस्थापना की अवधि 56 मिनट है।

मां दुर्गा की पूजन विधि:

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आधी रात को पूजा की जाती हैं। सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित कर लाल रंग का सिंदूर और चुनरी अर्पित करें। इसके बाद मां दुर्गा के चरणों में पूजा सामग्री को अर्पित करें। अब मां दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाएं। सरसों के तेल से दीपक जलाकर 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।

Share this story