Hartalika Teej 2024: इस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि!

Hartalika Teej 2024 Date: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। यह व्रत सुहागिनों के लिए खास होता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। 
Hartalika Teej 2024: इस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि!

हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को कुंवारी लड़कियां रखती हैं तो मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। जानें साल 2024 में कब है हरतालिका तीज-

Hartalika Teej 2024 Date

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल यह व्रत 06 सितंबर 2024, शुक्रवार को है।

Hartalika Teej 2024 शुभ मुहूर्त

तृतीया तिथि 05 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी जो कि 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी। प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त सुबह 06 बजकर 01 मिनट से सुबह 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

हरतालिका तीज महत्व: मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह व्रत कठोर व्रतों में से एक माना गया है। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। कहा जाता है कि इस व्रत को माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए किया था। तब से ही सुहागिन स्त्रियां हरतालिका तीज व्रत रखने लगीं।

Hartalika Teej 2024 पूजा विधि 

1. हरतालिका तीज में श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

2. सबसे पहले मिट्टी से तीनों की प्रतिमा बनाएं और भगवान गणेश को तिलक करके दूर्वा अर्पित करें।

3. इसके बाद भगवान शिव को फूल, बेलपत्र और शमीपत्र अर्पित करें और माता पार्वती को श्रृंगार चढ़ाएं।

4. तीनों देवताओं को वस्त्र अर्पित करने के बाद हरतालिका तीज व्रत कथा सुनें या पढ़ें।

5. इसके बाद श्रीगणेश की आरती करें और भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारने के बाद भोग लगाएं।

Share this story