घर में पीपल का पौधा: खुशियों का प्रतीक या विनाश का संकेत?

Vastu Tips: सनातन धर्म में पीपल के पेड़ को और इसकी पत्ते को बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। बिना इसके पत्ते के बहुत सारी पूजा अर्चना तक नहीं हो सकती है। 
घर में पीपल का पौधा: खुशियों का प्रतीक या विनाश का संकेत?

मान्यता अनुसार पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। ऐसे में गलती से भी इस पेड़ के साथ किसी तरह की अनहोनी आपके हाथों से हो जाएं तो समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

वास्तु शास्त्र में भी पीपल के पेड़ को शुभ नहीं माना गया है। इसके घर में उग आने को अशुभ बताया गया है। इसलिए पीपल के पेड़ को घर के आंगन में नहीं उगने देना चाहिए। यदि उग भी आता है तो इसे जड़ से उखाड़ देना चाहिए।

कई बार ऐसा हो भी जाता है कि घर की छत पर या आंगन पर पीपल का पेड़ यूहीं अपने आप उग आता है। इस स्थिति में लोगों को ये समझ नहीं आता कि करें तो क्या करें। यदि आपके घर में भी उग आया है तो जानिए और समझिए कि किस तरह से इसे हटाएं कि वास्तु दोष न लगे और आपका कार्य भी हो जाए।

घर में उग आता है पीपल का पेड़ तो करें ये काम:

– दरअसल, माना जाता है कि इसका पेड़ अशुभ होता है और यदि ये घर में उग आए तो परिवार के लोग बढ़ोतरी नहीं कर पाते हैं। इसके होने से कई तरह की समस्यायों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए इसे काटने से पहले पूजा या हवन करवा लेना चाहिए।

– इसके अलावा आप सबसे आसान कार्य भी कर सकते हैं वो ये है कि इसके पेड़ को घर पर ही थोड़ा बड़ा हो जाने दीजिए। जब ये बड़ा हो जाए तो मिट्टी सहित खोदकर घर के बाहर लगा दें। ऐसा करने से श्राप से भी बच जाएंगे और भगवान का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा।

– अगर पीपल का पेड़ बार बार उग रहा हो तो तो उसकी सुबह उठकर पूजा अर्चना करें। फिर इसे जड़ से खोदकर दूसरी जगह पर लगा दें। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगेगा और आपका कार्य भी हो जाएगा।

Share this story