गृह क्लेश से है परेशान? वास्तु के इन 5 सरल उपायों से घर में वापिस लाएं सुख-शांति

वास्तु में गृह-क्लेश से मुक्ति पाने के लिए कई विशेष उपाय बताए गए हैं। घर की पॉजिटिव बढ़ाने और खुशियों के लिए वास्तु के कुछ टिप्स कारगर माने गए हैं।
गृह क्लेश से है परेशान? वास्तु के इन 5 सरल उपायों से घर में वापिस लाएं सुख-शांति

वास्तु के अनुसार, घर में कुछ छोटी-छोटी गलतियों से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। जिससे घर की नेगेटिविटी बढ़ती है। घर के सदस्यों को जीवन में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है और सफलता की राह में अवरोध आते रहते हैं। इसके अलावा घर का वस्तु खराब होने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याएं भी झेलनी पड़ती है।

वास्तु में गृह-क्लेश से मुक्ति पाने के लिए कई विशेष उपाय बताए गए हैं। घर की पॉजिटिव बढ़ाने और खुशियों के लिए वास्तु के कुछ टिप्स कारगर माने गए हैं। आइए जानते हैं वास्तु के इन सरल उपायों के बारे में...

वास्तु ठीक कराएं

वास्तु के अनुसार, घर का आग्नेय कोण, नैऋत्य कोण, वायव्य कोण और ईशान कोण का वास्तु ठीक होना चाहिए।

घर का रंग 

वास्तु के मुताबिक,घर की सुख-शांति के लिए घर को ज्यादा डार्क रंग से कलर नहीं करवाना चाहिए। घर के अंदर और बाहर ऑफ व्हाइट और हल्के पिंक रंग का पेंट घर के लकी माना गया है।

किचन का वास्तु

मान्यता है कि घर के ईशान कोण, पूर्व और दक्षिण दिशा में रसोई घर नहीं होना चाहिए। इससे घर में गृह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है।

बेडरूम का वास्तु

वास्तु के अनुसार, बेजरूम में पानी से संबंधित तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। यह वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है। इसके अलावा अगर बेडरूम अग्निकोण में हो,तो पूर्व दीवार पर शांत समुद्र की तस्वीर लगा सकते हैं।

ड्राइंग रूम का वास्तु

घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए ड्राइंग रूम में फैमिली की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें समस्त परिवार हंसता और मुस्कुराता हो।

Share this story