Vastu Tips: दक्षिण दिशा में रखी ये चीजें ला सकती हैं कंगाली, आज ही बदलें इनकी जगह!
गर्मी के मौसम में अग्नि और लाल रंग दोनों ही सर्वाधिक काफी ज्यादा समृद्धिशाली मानें जाते हैं। इसलिए माना जाता है कि दक्षिण दिशा में यदि लाल रंग करवाते हैं या लाल रंग की चीजों को रखते हैं तो परिणाम अच्छे से मिलते हैं।
वहीं, दक्षिण दिशा का संबंध मंझली कन्या से भी होता है। ऐसे में लाल रंग की चीजों को रखने से कार्य शुभ हो सकते हैं। यदि शरीर में समस्या रहती है और आप परेशान रहते हैं तो इस दिशा की ओर लाल रंग करवाने से भी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
इसी के साथ ये भी जानिए कि दक्षिण दिशा में किन 5 चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए:
तुलसी का पौधा
भूलकर भी दक्षिण दिशा में तुलसी के पौधे को न रखें। क्योंकि इस दिशा को पितरों की दिशा भी कही जाती है और तुलसी के पौधे यहां लगाते हैं तो आपको फायदे की जगह उल्टा नुकसान पहुंच सकता है।
पूजा घर
घर के मंदिर को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा की ओर ही रखना चाहिए। गलती से भी मंदिर को दक्षिण दिशा में न रखें। क्योंकि यदि ऐसा करेंगें तो इससे पूजा का फल आपको प्राप्त नहीं होगा। इसके अलावा आपकी मन्नतें और मनोकामनाएं भी पूरी नहीं होगी।
मशीनें
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को कभी भी घर के दक्षिण दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। इससे घर परिवार के बीच रिश्तों में दूरियां बनी रहती हैं।
जूते चप्पल
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण दिशा की ओर कभी भी शू रैक को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि मान्यता है कि इससे पितरों और बड़े बुजुर्गों का अत्यंत अपमान होता है। इसके अलावा घर में कलेश भी बढ़ता है। साथ ही घर की सुख शांति और समृद्धि भी उजड़ जाती है।
बेडरूम
दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाना हो तो दक्षिण दिशा में बेड कभी न लगाएं। ऐसा करते हैं तो इससे पति पत्नी के रिश्ते में खटास पैदा होगी और नींद न आने की समस्या भी उत्पन्न होगी।