कोण्डागांव: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री बघेल का पुतला

कोण्डागांव: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री बघेल का पुतला


कोण्डागांव ,10 मई (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन चौपाल के दौरान एक महिला के द्वारा पूछे गए सवालों को झूठा बताकर उस महिला से अभद्र व्यवहार कर अपशब्दों का प्रयोग किया है। एक ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, नारी हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है हैं ,वहीं दूसरी ओर स्वयं कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारियों का अपमान करते नजर आते है। इस तरह से एक महिला का अपमान करना पूरे समाज के महिलाओं का अपमान है, जिसके विरोध में मंगलवार 10 मई को भारतीय जनता महिला मोर्चा के द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय अटल सदन के सामने ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री लता उसेण्डी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा सहित महिला मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव गुप्ता

Share this story