चंडीगढ़ में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राजभवन में किया पौधरोपण

चंडीगढ़ में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राजभवन में किया पौधरोपण


चण्डीगढ़, 06 मई (हि.स.)। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को हरियाणा राजभवन पहुंचकर राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। राजभवन पहुंचने पर उनका राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी ने बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दत्तात्रेय ने आंवला, मनोहर लाल ने बरगद, पुरोहित ने जामुन, मान ने अशोक, चौटाला ने अमरूद और गुप्ता ने बेल के पौधे रोपे। परिसर में फलदार पौधे भी लगाए गए। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को शाल और पेंटिग भेंट कर सम्मानित किया।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/मुकुंद

Share this story