23 दिसंबर को आम आदमी पार्टी पानीपत ग्रामीण के इलाकों में करेगी पदयात्रा : सुखवीर मलिक

आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा शुरू की गई पदयात्रा 23 दिसंबर को पानीपत ग्रामीण के इलाकों में प्रवेश करेगी। इसका नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह करेंगे। 
23 दिसंबर को आम आदमी पार्टी पानीपत ग्रामीण के इलाकों में करेगी पदयात्रा : सुखवीर मलिक
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, पानीपत (हरयाणा)

यह यात्रा हरियाणा में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी महिला सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर करने के लिए की जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद डॉ संदीप पाठक की टीम ने बदलाव यात्रा होने वाली तैयारी का जायजा लिया।

जिसमें करनाल एवं सोनीपत करनाल लोकसभा प्रभारी ने बदलाव यात्रा के दौरान होने वाली प्रक्रिया के बारे में चर्चा की। करनाल लोकसभा अध्यक्ष दलबीर सिंह चीमा ने बदलाव यात्रा में होने वाली रूपरेखा पर चर्चा की प्रदेश से सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष ग्राम सचिव का सहयोग देखकर पानीपत ग्रामीण बदलाव यात्रा पूरे हरियाणा में सभी विधानसभा से ऊपर रहेगी।

इस सभा में होशियार सिंह, विजेंद्र गुप्ता, जय नारायण शर्मा, केसर सिंह निमरी, सूरत सिंह, प्रवीण कृष्ण शर्मा, महेंद्र शर्मा, किसान नेता राजवीर, मनीष दुबे, मास्टर शंकर, रफीक, शाकिर अंसारी, महेंद्र शर्मा, संजीव गोयल, मीनू, संतोष शर्मा, नीलम प्रणामी, संदीप मनचंदा, जितेंद्र मेमानपुर, श्याम बजिंदर, मास्टर रफीक, मौशाद राठी, सतीश कुमार, भीम सिंह, राजेंद्र राठी, रमेश रंगा आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सुखबीर मलिक, राजकुमार मुंडे देवेंन सलूजा शीशपाल मलिक सर्किल कर्मवीर जाटल, राजेंद्र राठी मनमोहन सिंह होशियार सिंह संदीप मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share this story