Haryana News : कैबिनेट मंत्री कंवरपाल का कांग्रेस पर कड़ा हमला, जिन लोगों ने रामायण भी नही पढ़ी वो राम राज्य की बात करते हैं

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को अस्वीकार करने और कांग्रेस नेताओ द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का जन्मजात रवैया इसी प्रकार का है।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल का कांग्रेस पर कड़ा हमला, जिन लोगों ने रामायण भी नही पढ़ी वो राम राज्य की बात करते हैं 
न्यूज डेस्क, आरएनएस, यमुनानगर (हरियाणा)

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को अस्वीकार करने और कांग्रेस नेताओ द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का जन्मजात रवैया इसी प्रकार का है।

कांग्रेस पहले कहती थी कि राम तो केवल एक कल्पना है राम कहीं नहीं है। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के लोग हर बार राम मंदिर बनाने की बात का विरोध करते थे।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामायण भी नही पढ़ी वो राम राज्य की बात करते हैं। भगवान श्री राम किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण करना, बांटो और राज करो यह कांग्रेस पार्टी की सोच रही है।

लेकिन आज देश की जनता सब समझ चुकी है। कांग्रेस अभी 40 पर है और बहुत जल्द ही 4 पर आ जायेगी। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न जाना यह उनकी मर्जी है। यह तो अपनी-अपनी धारणा है। किसी का मानना ना मानना यह उसकी सोच पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम महापुरुष है। देश के सौभाग्य का सूर्य उदय हुआ है। भगवान श्री राम रामलला दिव्य और भव्य मंदिर में विराजेंगे। 5 सदियों बाद देश का सपना साकार होने जा रहा है।

आज पूरा देश राम मय हो चुका है। भगवान श्री राम के नाम पर इस प्रकार की राजनीति नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे समय में जो रवैया अपनाया है आज पूरा देश उसकी आलोचना कर रहा है।

इससे कांग्रेस पार्टी की सोच का पता लगता है कि वो किस प्रकार की सोच रखते है।भगवान राम हमारे देश की पहचान है और कांग्रेस भारतीय संस्कृति को अस्वीकार कर रही है।

Share this story