पानीपत में कंबल फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान!

मिली जानकारी के अनुसार पानीपत के सेक्टर 29 में स्थित आदर्श कपड़े की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया।
पानीपत में कंबल फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान! 
दून हॉराइज़न, पानीपत (हरियाणा)

जिले में बुधवार दोपहर को एक कपड़े की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अचानक फैक्ट्री में आग लगने के कारण कई कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर फंस गए हैं। सूचना के बाद मौके पर कई फायर  बिग्रे़ड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची है। 

मिली जानकारी के अनुसार पानीपत के सेक्टर 29 में स्थित आदर्श कपड़े की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। आसपास के लोगों के मुताबिक अंदर कई कर्मचारी फंसे हुए हैं। आग ज्यादा होने की वजह से कर्मचारी अभी अंदर नहीं जा सके। आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को आसपास नहीं जाने दिया जा रहा।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दे थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेट पहुंचीं। गाड़ियों के पहुंचने से पहले आग ने भयंकर रूप ले लिया था। आग इतनी भीषण है कि चारों तरफ धुआं भर गया है। 

Share this story