Haryana News : गाड़ी वालों को सौंपे जाते है पद, लेकिन जन सेवक क्रांति पार्टी किसी को नेता नहीं बनाती

देश व प्रदेश में कई राजनीतिक पार्टियां है जो गाड़ी वालों को पद सौंपते हैं। यह पार्टियां गाड़ी वालों और पूंजीपतियों को नेता बनाते हैं, लेकिन जन सेवक क्रांति पार्टी किसी को नेता नहीं बनाती।
Haryana News : गाड़ी वालों को सौंपे जाते है पद, लेकिन जन सेवक क्रांति पार्टी किसी को नेता नहीं बनाती
न्यूज डेस्क, आरएनएस, गुड़गांव (हरियाणा)

देश व प्रदेश में कई राजनीतिक पार्टियां है जो गाड़ी वालों को पद सौंपते हैं। यह पार्टियां गाड़ी वालों और पूंजीपतियों को नेता बनाते हैं, लेकिन जन सेवक क्रांति पार्टी किसी को नेता नहीं बनाती। पार्टी में हर कोई जनता का सेवक है और पार्टी हर किसी को जनता का सेवक बनाती है। साल 2024 चुनावी साल है और इस वर्ष में होने वाले चुनाव आम जनता और पूंजीपतियों के बीच होंगे।

यह बात जन सेवक क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अल्घ ने कही। वे आज न्यू कॉलोनी में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने लोगों में बदलाव लाने के लिए ही महिलाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यही कारण है कि आज का यह कार्यक्रम महिला विंग द्वारा आयोजित किया गया और महिलाओं द्वारा ही इस कार्यक्रम का संचालन किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय विधि सलाहकार वैभव जैन व राष्ट्रीय सचिव अभिषेक ठाकुर ने कहा कि पार्टी में सभी को समान रूप से जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यह वर्ष चुनावी वर्ष है। ऐसे में चुनाव की रणनीति तैयार की जा रही है।

लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। जन सेवक क्रांति पार्टी विधानसभा और नगर निगम दोनों ही चुनावों में उतरेगी और पूंजीपतियों को आम जनता के सहयोग से टक्कर देगी और जनता का सेवक बनकर कार्य करेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वाति ग्राेवर ने बताया कि पार्टी में पहले 54 कार्यकर्ताओं को पदभार सौंपे गए थे। इसके अलावा आज भी पदभार संभालने वाले कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने के साथ ही आईडी कार्ड भी दिए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला।

Share this story