Punjab News : छात्रों को सिविल सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिखाई '12वीं फेल' फिल्म

जिला शिक्षा अधिकारी डिंपल मदान ने कहा कि यह फिल्म '12वीं फेल' हमें किसी भी निराशा की स्थिति में अपने जीवन को फिर से शुरू करने की प्रेरणा और तरीके सिखाती है।
स्कूली छात्रों को उत्साहित करने के उद्देश्य से दिखाई '12वीं फेल' फिल्म
न्यूज डेस्क, आरएनएस, लुधियाना (पंजाब)

छात्रों को सिविल सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लुधियाना में सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस एंड मेरिटोरियस स्कूल के 350 छात्रों को '12वीं फेल' फिल्म दिखाई गई। इस कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र मौजूद थे।

इस कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम लुधियाना हरजिंदर सिंह बेदी द्वारा किया गया, जिन्होंने डी.सी. सुरभि मलिक से इसे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाने के बारे में चर्चा की।

बेदी का कहना है कि यह फिल्म छात्रों को सिविल सर्विसेज में जाने के लिए प्रेरित करेगी। इस फिल्म में ऐसे ही कई उदाहरण हैं, जिनका सामना उन्होंने खुद दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के दौरान किया था।

उन्होंने छात्रों से अपील की कि अगर वे अच्छी नौकरी के साथ-साथ देश की सेवा भी करना चाहते हैं तो उन्हें सिविल सर्विसेज में जाने का प्रयास करना चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी डिंपल मदान ने कहा कि यह फिल्म '12वीं फेल' हमें किसी भी निराशा की स्थिति में अपने जीवन को फिर से शुरू करने की प्रेरणा और तरीके सिखाती है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह समझना चाहिए कि यदि उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की असफलता का सामना भी करना पड़ता है तो निराश नहीं होना चाहिए बल्कि फिर से शुरुआत करनी चाहिए, क्योंकि मेहनत का फल हमेशा अच्छा मिलता है।

Share this story