तस्करों पर भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ से लाई गई अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद

कोरोला कार में शराब की तस्करी करने वाले एक तस्कर को सी.आई.ए-2 की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 
तस्करों पर भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ से लाई गई अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (पंजाब)

पुलिस ने चंडीगढ़ से लाई गई अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद कर थाना फोकल प्वाइंट में केस दर्ज किया है।

उपरोक्त जानकारी ए.डी.सी.पी. क्राइम रूपिंदर कौर सरां, ए.सी.पी. गुरप्रीत सिंह ने पत्रकार सम्मेलन दौरान दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू निवासी जालंधर सिटी के रूप में हुई है।
इंचार्ज इंस्पैक्टर बेअंत जुनेजा की टीम ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को चंडीगढ़ रो पर से शक के आधार पर तब दबोचा, जब स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इलाके में चैकिंग की जा रही थी।

पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह फाइनांसर के पास काम करने के साथ-साथ ड्राइवरी करता है। बरामद शराब चंडीगढ़ से लेकर आया था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर गहनता से पूछताछ कर रही है।

Share this story