बड़ा घोटाला : नगर निगम ने 2 सैनेटरी इंस्पैक्टर, 4 क्लर्क व 2 सफाई कर्मचारियों को किया सस्पैंड

लुधियाना नगर निगम के 46 लागों के अकाऊंट में करीब 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर हो गए थे, इसका खुलासा कैग की जांच के दौरान हुआ है। 
नगर निगम में बड़ा घोटाला, सैनेटरी इंस्पैक्टरों सहित 8 कर्मी सस्पैंड
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, लुधियाना (पंजाब)

महानगर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक बड़े घोटाले में नगर निगम ने 2 सैनेटरी इंस्पैक्टर, 4 क्लर्क व 2 सफाई कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है।

दरअसल लुधियाना नगर निगम के 46 लागों के अकाऊंट में करीब 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर हो गए थे, इसका खुलासा कैग की जांच के दौरान हुआ है।

जब उक्त मामले की जांच की गई तो ये लोग नगर निगम के मुलाजिम नहीं निकले तथा उन्होंने फर्जी तरीके से सफाई कर्चमारी बता कर इनके अकाऊंट में पैसे डाल दिए गए थे।

जिसके बाद इस मामले की जांच करने के बाद नगर निगम लुधियाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2  सैनेटरी इंस्पैक्टर, 4 क्लर्क व 2 सफाई कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया गया है।

इस मामले में कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है और जिनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उनके खिलाफ भी एफ.आई.आर. दर्ज कराने का फैसला लिया गया है।

फर्जी सफाई कर्मचारी बताकर प्राइवेट लोगों के खाते में करीब 4 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का मामला सामने आने के बाद उक्त बड़ा एक्शन लिया गया है।

Share this story