CM Mann ने सुखबीर बादल को दी चुनौती, कहा उनके पास सारे सबूत है

साथ ही सी.एम. मान ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने नारा दिया है कि 'पूरे देश का पंजाब बनेगा हीरो, इस बार लोकसभा में पंजाब से 13- जीरो'।
CM Mann ने सुखबीर बादल को दी चुनौती, कहा उनके पास सारे सबूत है 
न्यूज डेस्क, आरएनएस, कांझला (पंजाब)

पंजाब से सी.एम. भगवंत मान आज संगरूर पहुंचे है। उन्होंने आज गांव कांझला में ग्रामीण लाइब्रेरी का उद्धघाटन किया है। इसके साथ ही उन्होंने :हॉकी एस्ट्रोटर्फ, वेट लिफ्टिंग सेंटर का भी उद्धघाटन किया। इस दौरान सी.एम. मान ने सुखबीर बादल को चुनौती दी है।

उन्होंने सुखबीर बादल द्वारा दायर किए गए मानहानि के केस का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनके पास बालासर वाली नहर के कागज मौजूद हैं। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट के कागज भी उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट से इस केस की हर-हर हफ्ते पेशी मांगेंगे क्योंकि उनके पास सारे सबूत हैं।

इसके साथ ही सी.एम. मान ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने नारा दिया है कि ''देश में पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13- जीरो''। उन्होंने कहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव  में सबका सूपड़ा साफ होगा।

इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस लाइब्रेरी में हर तरह की किताबें पड़ी हैं। इन किताबों को पढ़ कर बच्चों को पता चलेगा कि कैसे डी.सी. आई.ए.एस. और बड़े अफसर बनना है। उन्होंने कहा कि पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों का पढ़ना बहुत जरुरी है।

उन्होंने कहा कि गलियों-नालियों को बाद में बना लेंगे क्योंकि लाइब्रेरी इसने जरुरी है। उन्होंने कहा कि अगर अगली पीड़ी पढ़ गई तो सड़के अपने आप बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह लोगों द्वारा दी गई शक्ति का लोगों के लिए इस्तेमाल कर रहें हैं न कि विरोधियों की तरह शक्ति का इस्तेमाल लोगों पर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले सरकार चीजों को घाटे में दिखा कर उन्हें प्राइवेट हाथो में दे देते थे पर अब सरकार के इसका उलट किया है। पंजाब सरकार ने गोइंदवाल साहिब का थर्मल प्लांट खरीदा है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार ने प्राईवेट चीज खरीदी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब का रखवाला परमात्मा है, हम तो उसके बनाए बच्चे हैं। उन्होंने कहाी कि वह जिन गांवों में जाते हैं विरोधियों ने तो उनके नाम भी कभी नहीं सुने होंगे। इस दौरान सी.एम. मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने 20 जनवरी में पंजाब की झांकी दिखाने से इंकार कर दिया तो अब वह पंजाब में झांकी निकालेंगे। पंजाब के हर शहर और गांव में झांकी को भेजा जाएगा।

सी.एम. मान ने कहा कि रेलवे द्वारा पैसे लेकर भी तीर्थ यात्रा स्कीम के लिए ट्रेनें नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्र ने ट्रेनें नहीं दी पर  तीर्थ यात्रा स्कीम को रोका नहीं जाएगा। सरकार द्वारा हवाई जहाज बुक करवाए गए हैं और अब लोग हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करेंगे।

सी.एम. मान ने ऐलान करते हुए कहा कि धूरी के सारे गांवों के लिए 29 करोड़ रुपए जारी किए गए गैं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों का एक भी रूपया वह किसी को भी खाने नहीं देंगे और न ही कोई हेरा-फेरी होने देंगे। 

Share this story