Doonhorizon

Today's Paper

Today's Paper

पंजाब में पड़ रही ठंड ने तोड़ा पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड, 6 जनवरी तक कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी

बताया जा रहा है कि आज या न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि गत रात्रि का तापमान 5.5 सेल्सियस था। इस साथ ही ठंड और बढ़ने से संभावना है।
पंजाब में पड़ रही ठंड ने तोड़ा पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड, 6 जनवरी तक कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी
न्यूज डेस्क, आरएनएस, चंडीगढ़ (पंजाब)

पंजाब पड़ रही ठंड ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों यानि की 6 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना है। विभाग ने 6 जनवरी तक कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

हाईवे पर धुंध के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है जबकि शहरी इलाकों में ठिठुरन के कारण रुटीन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पीएयू मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर ने बढ़ती ठंड में लोगों को खासकर बच्चों व बुजुर्गों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि आज या न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि गत रात्रि का तापमान 5.5 सेल्सियस था। इस साथ ही ठंड और बढ़ने से संभावना है।

Share this story