झांसे में लेकर लोगों को ऑनलाइन ठगता था दंपति, एक गिरफ्तार

दंपति लोगों की फेसबुक पर आई.डी. बनाकर लोगों को अपने झांसे में लेकर रकम डबल करने का लालच देता था।  लोगों उनके जाल में फंस जाते और ठगी का का शिकार हो जाते। 
दंपति झांसे में लेकर लोगों को ऐसे बनाता था शिकार, एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, लुधियाना (पंजाब)

ऑनलाइन ठगी करने वाले दंपति के खिलाफ डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज की है। दंपति लोगों की फेसबुक पर आई.डी. बनाकर लोगों को अपने झांसे में लेकर रकम डबल करने का लालच देता था।

लोगों उनके जाल में फंस जाते और ठगी का का शिकार हो जाते। ऐसे ही एक कारोबारी ने रकम डबल करने के झांसे में आकर 30 लाख रुपए इनवेस्ट किए। इस बीच दंपति ने 18 लाख रुपए वापस नहीं किए जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

वहीं बता दें कि पुलिस ने एक आरोपी को हैबोवाल से काबू किया है। आरोपी की पहचान सौरव महिंद्रू के तौर पर हुई है। शिकायतकर्ता सचिन ने कहा कि सौरव साहनी ने आरोप लगाया है कि आरोपी की पत्नी मनी महिंद्रू को भी पकड़ लिया गया था प

रंतु राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सौरव साहनी ने 14 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके दोस्त ललित ने इस उक्त दंपति के बारे में बताया था। बताया था कि सौरव महिंद्रू निवासी हैबोवाल का ऑनलाइन का कारोबार है।

वह उनके साथ जुड़कर अन्य लोगों को भी जोड़ सकता है। उक्त आरोपी डबल पैसे कमा कर देता है। वह भी लालच में आकर इस उक्त दंपति के झांसे में आ गया। शिकायकर्ता ने बताया कि पहले उन्होंने 5 दिनों में 25 हजार का मुनाफा दिया और विश्वास कायम कर लिया।

आरोपी सौरव महिंद्रू ने आई.डी. बनाकर उसका पासवर्ड दिया था। विश्वास बनने पर उसने आरोपी को 14 लाख 50 हजार रुपए दिए। यही नहीं सौरव ने अपने भाई के भी 15 लाख रुपए इनवेस्ट करवा दिए। इसके बाद उक्त आरोपी ने उसके खाते में दो बार 65 हजार रुपए बतौर मुनाफा गूगल पे डाला।

फिर उसने मुनाफे की झड़ी लगा दी। भाई राहुल साहनी को पहले 77,400, फिर 50 हजार व  तीसरी बार डेढ़ लाख रुपए और फिर 33 हजार रुपए मुनाफे के तौर पर डाल दिए। आरोपी पर विश्वास बन गया।

विश्वास बनाने के बाद सौरव ने उनसे 2 लाख रुपए नकद लिए और भाई राहुल ने 2 लाख 90 हजार इनवेस्ट किए। आरोपी ने जो आई.डी बना कर दी थी वह बंद हो गई।

Share this story