खुल गया डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या का राज, पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

अर्जुन अवार्डी डी.एस.पी. दलबीर सिंह की हत्या मामले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।
खुल गया डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या का राज, पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता
न्यूज डेस्क, आरएनएस, चंडीगढ़ (पंजाब)

अर्जुन अवार्डी डी.एस.पी. दलबीर सिंह की हत्या मामले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. के हत्यारे ऑटो चालक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस ऑटो में डी.एसपी. दलबीर सिंह बैठ कर निकला था उसी ऑटो ड्राइवर ने वारदात को अंजाम दिया है। उसी ने डी.एस.पी. के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी जिला देहात पुलिस के इलाके लांबड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी ऑटो चालक ने इस दौरान वर्कशाप चौक के पास ही स्थित मामे के ढाबे से शराब पी थी। शराब पीने के दौरान डीएसपी द्वारा ऑटो चालक को गालियां निकालने पर वह गुस्से में आ गाय और उसने डीएसपी को मौत के घाट उतार दिया।

इससे पहले  डीएसपी दलबीर सिंह ने ऑटो चालक पर पिस्टल भी तानी थी। डीएसपी की पिस्टल से ही ऑटो चालक ने उसके सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या की थी।

पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए सी.सी.टी.वी. को खंगाला तो वर्कशाप चौक में लगे कैमरे में आरोपी कैद हुआ था। पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज देखने के बाद हरकत में आई और जांच तेज कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जल्द ही पुलिस कमिश्नर इस उक्त मामले को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे। बता दें कि मृतक दलबीर सिंह का कल पोस्टमार्टम के बाद संस्कार कर दिया गया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अकुंर गुप्ता ने मामे के ढाबे पर रेड करते हुए वहां अवैध रूप से पिलाई जा रही शराब को लेकर ढाबे के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था और वहां मौके पर शराब पी रहे लोगों को भी एक्साइज एक्ट के तहत नामजद किया था।

यह मामला थाना डिवीजन नंबर 2 में दर्ज किया गया था।

Share this story