Punjab News : गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से सनसनीखेज खबर, गुरुद्वारा साहिब के कर्मचारी की हुयी मौत

बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी जसपिंदर सिंह का दरवाजा बाहर से बंद था। जब वह सुबह इधर-उधर कहीं दिखाई नहीं दिया तो उसके कमरे को चैक किया गया तो वह बेहोशी की हालत में मिला।
पंजाब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के कर्मचारी की मौ'त, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, आरएनएस, कपूरथला (पंजाब)

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से सनसनीखेज खबर सामने आई है। गुरुद्वारा के कर्मचारी जसपिंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

बताया जा रहा कि जसपिंदर सिंह उक्त ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में सेवा करता था। बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी जसपिंदर सिंह का दरवाजा बाहर से बंद था।

जब वह सुबह इधर-उधर कहीं दिखाई नहीं दिया तो उसके कमरे को चैक किया गया तो वह बेहोशी की हालत में मिला। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

जब कर्मचारी को  सिविल अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसपिंदर सिंह के घर व गांव अहली कलां में मातम छा गया।

वहीं जसपिंदर सिंह की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल एक व्यक्ति को राउंडअप किया है।

उधर एस.एच.ओ. लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this story