पंजाब की झांकी हटाने पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष का सामने आया बयान

देश के हर राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को हर बार झांकी निकालने का मौका नहीं मिलता है। जाखड़ ने कहा कि मैं भी मानता हूं कि देश की आजादी की लड़ाई में पंजाबियों का बड़ा योगदान रहा है।
परेड से पंजाब की झांकी हटाने पर गरमाई सियासत
न्यूज डेस्क, आरएनएस, चंडीगढ़ (पंजाब)

26 जनवरी की परेड से पंजाब की झांकी हटाने पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।

 जैसा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते हैं कि पिछली बार और इस बार पंजाब की झांकी परेड में शामिल न करके राज्य के साथ भेदभाव किया गया है।

सुनील जाखड़ ने कहा कि पिछले 17 साल से 9 बार अलग-अलग कारणों से पंजाब की झांकी को परेड में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य या केंद्र शासित प्रदेश को हर बार झांकी निकालने का मौका नहीं मिलता है।

जाखड़ ने कहा कि मैं भी मानता हूं कि देश की आजादी की लड़ाई में पंजाबियों का बड़ा योगदान रहा है। पिछले वर्षों के दौरान पंजाब की झांकी परेड में शामिल न किए जाने पर किसी भी मुख्यमंत्री ने उतना विरोध नहीं किया, जितना सी.एम. मान ने किया है।

गौरतलब है कि कल पंजाबव मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि केंद्र सरकार ने परेड में पंजाब की झांकी को शामिल न करके राज्य के साथ भेदभाव किया है और वह इसका विरोध करेंगे। 26 जनवरी को पंजाब के लोग झांकियां निकाल कर दिखाएंगे।

Share this story