पंजाब : दर्जनों परिवार ने छोड़ी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी का बने हिस्सा

पंजाब में आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार पर लोगों को विश्व‍िनियता दिन प्रति प्रति-दिन बढ़ती जा रही है।अमृतसर जिले के भंगवान गांव में दर्जनों परिवार कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ये जानकारी कैबिनेट मंत्री हर‍भजन सिंह ने दी।
पंजाब : दर्जनों परिवार ने छोड़ी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी का बने हिस्सा 
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, अमृतसर (पंजाब)

रविवार को कैबिनेट मंत्री ने जंडियाला गुरु ने भंगवान गांव में कांग्रेस छोड़कर दर्जनों परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल कराते समय ये बात कही।

मंत्री हरभजन सिंह ने कहा हमारी आप सरकार की नीतियों से पंजाब की आम जनता बहुत प्रभावित हैं, जिसका नतीजा है कि बड़ी संख्‍या में लोग हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने उक्‍त गांव के दर्जनों परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करते हुए अपना और अपने परिवार का भी उदाहरण दिया।

आप मंत्री ने कहा कि वह अपने अपने परिवार के साथ कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही मंत्री ने दावा किया कि आने वाले दिनों में भारी संख्‍या में लोग अन्‍य पार्टियां छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। उन्‍होंने कहा पंजाब की आप सरकार हो या आम आदमी पार्टी ये आम जनता से जुड़ी हुई पार्टी है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों को आश्वासन दिया कि 'आप' में आपका पूरा सम्मान किया जाएगा। इस गांव भंगवान का विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

मंत्री ने कहा आम आदमी पार्टी की नीति के कारण सुखजिंदर सिंह, अमरदीप सिंह, कलबीर सिंह, प्रबपाल सिंह, जगपाल सिंह, साहिब सिंह चेयरमैन, लाडी सिंह, पुष्पिंदर सिंह, मनजोत सिंह, बलजिंदर सिंह, मंगल सिंह, बलकार सिंह मुंची, गुरचेत सिंह, दारा सिंह ठेकेदार, हरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, अमरदीप सिंह अंबू, लवदीप सिंह, लब्बा प्रधान, हरदेव सिंह, अब्बिजोत सिंह, सुच्चा सिंह, शमशेर सिंह, बलविंदर सिंह बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

Share this story