पंजाब के शिक्षा मंत्री ने लुधियाना आई.टी.आई. का किया औचक दौरा

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस आज लुधियाना पहुंचे, जहां पर उन्होंने आई.टी.आई. का औचक दौरा किया।
पंजाब के शिक्षा मंत्री ने लुधियाना आई.टी.आई. का किया औचक दौरा 
न्यूज डेस्क, आरएनएस, लुधियाना (पंजाब)

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस आज लुधियाना पहुंचे, जहां पर उन्होंने आई.टी.आई. का औचक दौरा किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री 3 घंटे तक बच्चों व स्टाफ के साथ बातचीत की।

उस मौके पर उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं देने कारण आज 19 एकड़ में फैली इस आई.टी.आई. हालत काफी दयनीय हैं।

जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने गैर हाजिर प्रशिक्षक और समय पर नहीं पहुंचने वाले स्टाफ मैंबरों को शो-कोज नोटिस जारी किया है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि इसे जिले की शानदार आईटीआई के रूप में विकसित करेंगे।

Share this story