Punjab News : नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर तीन साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब की अमृतसर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं उसने अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बनाया।
Punjab News : नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर तीन साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, अमृतसर (पंजाब)

पंजाब के अमृतसर जिले में एक नाबालिग से गांव का ही व्यक्ति तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने लड़की की धोखे से फोटो खींच ली और वीडियो भी बनाया। इसी के आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता था।

पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी तीन साल पहले उससे मिला था। जान पहचान होने के बाद आरोपी उसे कहीं ले जाता था और वहां दुष्कर्म करता था। 
दुष्कर्म के बाद वह चिट्टे का नशा भी करवाता था।

कुछ समय बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और दोस्तों के साथ भी जाने को कहने लगा। इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तीन महीने तक जांच की। इसके बाद पुलिस ने नौ जनवरी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तीन साल पहले लड़की नाबालिग थी। इसीलिए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना जंडियाला की पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो को वायरल करने के आरोप में केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Share this story