पार्षद के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, गोलियां चलाने के बाद भागे हमलावर

पट्टी के वार्ड नंबर 9 के हरजिंदर सिंह पप्पू के घर के बाहर बीती रात अज्ञात लोगों ने दरवाजे पर फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
पार्षद के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, गोलियां चलाने के बाद भागे हमलावर
न्यूज डेस्क, आरएनएस, पट्टी (पंजाब)

पट्टी के वार्ड नंबर 9 के हरजिंदर सिंह पप्पू के घर के बाहर बीती रात अज्ञात लोगों ने दरवाजे पर फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। सुबह पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

हरजिंदर सिंह पप्पू सराफ ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह घर में बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और आते ही उन्होंने घर के बाहर दरवाजे पर फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियां चलाने के बाद हमलावर भाग गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जांच कर रहे पुलिस प्रमुख हरप्रीत सिंह विरक ने बताया कि उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पार्षद का घर और इलाके के सी.सी.टी.वी. फुटेज की तलाश की जा रही है। युवकों द्वारा तीन गोलियां चलाई गईं।

उन्होंने कहा कि बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जा रहा है।

Share this story