झामुमो और कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार

झामुमो और कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार


रांची, 10 मई (हि.स.)। भाजपा ने झामुमो और कांग्रेस के प्रेसवार्ता का पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने पार्टी पर जो आरोप लगाया है, वह निराधार है। सिन्हा मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो ने महंगाई के लिए भाजपा को जिम्मेवार ठहराया है। साथ ही कहा है कि ध्यान भटकाने के लिए इस तरह किया जा रहा है। पार्टी स्पष्ट करती है कि महंगाई का मुद्दा उनका विशेषाधिकार है। वह आंदोलन करें लेकिन वर्ष 2004 से 2014 के कालखंड को भी देंखे।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से भाजपा सरकार ने कोरोना काल में लोगों को अनाज पहुंचाया। लोगों को नि:शुल्क वैक्सीन दिया गया। जब राज्य सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं ली, तो केंद्र सरकार ने जिम्मेदारी लेते हुए फ्री में वैक्सीन दिया। तीसरे डोज को लेकर भी राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से भगती नजर आयी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में हिम्मत है, तो पेट्रोल और डीजल में वैट की कटौती कर जनता को राहत दें। साथ ही पेट्रोल पर सब्सिडी योजना का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि आज जो भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। आने वाले दिनों में पार्टी और भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। पार्टी ने पहले भी अपना पक्ष रखा है।

हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Share this story